Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   VIP chief Mukesh Sahni accused threatening kill BJP leader;Tilkeshwar police station chief confirmed

बिहार: मुकेश सहनी पर भाजपा नेता को जान से मारने की धमकी देने का आरोप, थाने पहुंचा मामला

Tue, 17 Nov 2026 08:55 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Tue, 17 Nov 2026 08:55 PM IST
सार

दरभंगा में वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी पर भाजपा नेता संतोष यादव को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। संतोष ने तिलकेश्वर थाने में आवेदन और ऑडियो क्लिप सौंपा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

विज्ञापन
VIP chief Mukesh Sahni accused threatening kill BJP leader;Tilkeshwar police station chief confirmed
मुकेश सहनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी पर दरभंगा में भाजपा नेता को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। कुशेश्वरस्थान पूर्वी के भाजपा महामंत्री संतोष यादव ने तिलकेश्वर थाने में आवेदन देकर मुकेश सहनी पर धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस को एक ऑडियो क्लिप भी सौंपा है। तिलकेश्वर थानाध्यक्ष ने आवेदन मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


पढ़ें: श्रवण कुमार को उत्तर प्रदेश की कमान, किन्हें-क्या जिम्मेदारी मिली जानिए?

विज्ञापन

भाजपा नेता संतोष यादव ने थाने में दिए आवेदन में बताया कि 14 नवंबर को मुकेश सहनी ने उन्हें फोन कर बातचीत के लिए बुलाया था। इस दौरान फोन पर उनसे पूछा गया कि वे मंदिर क्यों नहीं बनने दे रहे हैं। इस पर संतोष यादव ने जवाब दिया कि मंदिर सार्वजनिक रूप से बन रहा है और उसे सार्वजनिक ही रहने दिया जाना चाहिए। आरोप है कि इस पर मुकेश सहनी ने धमकी भरे लहजे में कहा कि तुम दुनिया में रहोगे, तभी मंदिर को सार्वजनिक कराओगे। तुम हमें पहचानते नहीं हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

संतोष यादव के अनुसार, 15 नवंबर को मुकेश सहनी ने उनके गांव महुसौत में सहनी समाज की बैठक को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने समाज के लोगों को उकसाते हुए संतोष यादव को छह इंच छोटा करने की धमकी दी। इस पूरे मामले पर तिलकेश्वर थानाध्यक्ष केशरी नंदन कुमार राम ने कहा कि संतोष यादव का आवेदन मिला है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed