Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar-news-samastipur-nine-year-old-boy-drowns-in-jamuwari-river-three-rescued-chhath

बिहार में छठ की खुशियों के बीच मातम: समस्तीपुर में नदी में नहाने गए चार किशोर डूबे, तीन को बचाया, एक की मौत

Mon, 16 Nov 2026 07:10 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Mon, 16 Nov 2026 07:10 PM IST
सार

समस्तीपुर के वैनी थाना क्षेत्र में जमुआरी नदी में डूबने से नौ वर्षीय सत्यम कुमार की मौत हो गई। वह तीन किशोरों के साथ नहाने गया था। ग्रामीणों ने तीनों को बचा लिया, लेकिन सत्यम की जान नहीं बच सकी।

विज्ञापन
bihar-news-samastipur-nine-year-old-boy-drowns-in-jamuwari-river-three-rescued-chhath
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छठ महापर्व की खुशियों के बीच सोमवार शाम एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। समस्तीपुर जिले के पूसा वैनी थाना क्षेत्र स्थित जमुआरी नदी में डूबने से नौ वर्षीय सत्यम कुमार की मौत हो गई। वह तीन अन्य किशोरों के साथ नदी में नहाने गया था। इस दौरान चारों गहरे पानी में चले गए। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए तीन किशोरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन सत्यम को नहीं बचाया जा सका। हादसे के बाद गंगापुर गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन

तीन किशोरों के साथ नदी में नहाने गया था सत्यम
मृतक की पहचान घटहो थाना क्षेत्र के विद्यापतिनगर प्रखंड अंतर्गत कांचा गांव निवासी राजेश कुमार के नौ वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार के रूप में हुई है। सत्यम अपने नाना शंभू साह के साथ गंगापुर स्थित ननिहाल में रहता था। उसके माता-पिता रोजी-रोटी के सिलसिले में चेन्नई में रहते हैं।

विज्ञापन


पढे़ं: जमीन विवाद पर बवाल, 250 लोगों की भीड़ ने तोड़ी बाउंड्री; तनाव के बाद पुलिस छावनी बना तक्कीपुर गांव

विज्ञापन
विज्ञापन

वैनी थानाध्यक्ष कल्पना कुमारी ने बताया कि सत्यम सोमवार को तीन अन्य किशोरों के साथ जमुआरी नदी में नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे डूबता देख साथ गए किशोरों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। उनकी आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण नदी किनारे पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए।

ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए नदी में डूब रहे चारों किशोरों को बाहर निकाला। सत्यम की हालत गंभीर थी। उसे तत्काल स्थानीय नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं, नदी से निकाले गए अन्य तीन किशोरों की स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।

चेन्नई में रहते हैं माता-पिता, ननिहाल में पसरा मातम
सत्यम की असमय मौत से ननिहाल में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस घर में छठ पर्व को लेकर उत्साह था, वहां अब मातम पसरा है। माता-पिता के चेन्नई में रहने के कारण परिजन उन्हें घटना की सूचना देने में जुटे हैं। परिजन सत्यम के शव को अपने साथ ले गए हैं। थानाध्यक्ष कल्पना कुमारी ने बताया कि मृतक के माता-पिता के चेन्नई से आने के बाद पोस्टमार्टम कराने के संबंध में निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed