फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Madhubani News: 3 live bombs found hidden in a tobacco box on Kamla embankment, bomb squad defused them

Bihar: कमला तटबंध पर जर्दा डिब्बे में छिपे मिले तीन जिंदा बम, भैंस के पैर से विस्फोट होने पर हुआ था खुलासा

Sat, 17 May 2025 06:20 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 17 May 2025 06:20 PM IST
सार

Madhubani News: मधुबनी में कमला तटबंध पर जर्दा डिब्बे में छिपे तीन जिंदा बम मिले, जिन्हें बम निरोधक दस्ते ने निष्क्रिय कर दिया है। बताया जा रहा है कि भैंस के पैर से विस्फोट होने पर मामले का खुलासा हुआ था। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Madhubani News: 3 live bombs found hidden in a tobacco box on Kamla embankment, bomb squad defused them
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस प्रशासन तथा स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मधुबनी जिले के रुद्रपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रखबारी गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब कमला तटबंध के पास तीन जिंदा बम बरामद किए गए। बम मिलने की सूचना पर इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। मौके पर पुलिस, प्रशासन और बम निरोधक दस्ता तुरंत सक्रिय हुआ और तीनों बमों को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया गया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News: पिकअप और बाइक की भीषण टक्कर में तीन युवकों की मौत, दो ने मौके पर तोड़ा दम; गांव में मचा कोहराम
विज्ञापन

 
भैंस के पैर से हुआ धमाका, नहर में मिला बम का सुराग
जानकारी के मुताबिक, घटना की शुरुआत तब हुई जब गांव निवासी भरत पासवान की कुछ भैंसें रोज की तरह तटबंध की ओर चरने गई थीं। उनमें से एक भैंस कमला बलान नहर में पानी पीने के लिए उतरी और बाहर निकलते समय उसके पैर के नीचे एक जर्दा डिब्बे में रखा सुतली बम फट गया, जिससे भैंस आंशिक रूप से घायल हो गई। इस छोटे से विस्फोट ने पूरे गांव में सनसनी फैला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बम निरोधक दस्ता मौके पर तैनात
सूचना मिलते ही रुद्रपुर थानाध्यक्ष आयशा कुमारी, झंझारपुर सर्किल इंस्पेक्टर बी. के. ब्रजेश, झंझारपुर एसडीएम समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। स्थिति को गंभीरता से लेते हुए दरभंगा से विशेष बम निरोधक दस्ता (बीडीडीएस) को बुलाया गया। बम निरोधक दस्ते ने नहर के पानी को पंपसेट की मदद से बाहर निकाला और सतह पर करीब दो फीट गड्ढा खोदकर जूट की बोरी बिछाई। बम निरोधक छड़ी से तलाशी के दौरान तीन जिंदा बम होने के संकेत मिले। सभी बमों को बोरे पर रखा गया और सुरक्षित तरीके से मिट्टी में भिगोकर आग लगाकर निष्क्रिय किया गया।
 
टीम में शामिल थे अनुभवी जवान
इस अभियान में बीडीडीएस के हवलदार विजय कुमार सिंह, धनंजय प्रसाद और सुधीर कुमार महतो शामिल रहे। उनके नेतृत्व में पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। चारों ओर से सुरक्षा घेरे में लिए गए इलाके में तमाशा देख रही भीड़ को भी हटाया गया ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।


यह भी पढ़ें- Bihar News: सोन नदी में स्नान के दौरान पिता-पुत्र सहित तीन डूबे, एक का शव बरामद, दो की तलाश जारी
 
इलाके में भय और असुरक्षा का माहौल
घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में भारी डर और बेचैनी का माहौल है। लोग सहमे हुए हैं और सवाल कर रहे हैं कि आखिर बम तटबंध के पास कैसे पहुंचे? ग्रामीणों का कहना है कि यह इलाका शांत माना जाता था, लेकिन अब उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता सताने लगी है।
 
पुलिस कर रही मामले की जांच
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है कि ये बम किसने और क्यों यहां छिपाकर रखे थे। संभावना जताई जा रही है कि किसी असामाजिक तत्व या आपराधिक गिरोह का हाथ हो सकता है। फिलहाल प्रशासन ने लोगों से संयम बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed