फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Madhubani News: Three youths died in a fierce collision between pickup and bike, chaos in village

Bihar News: पिकअप और बाइक की भीषण टक्कर में तीन युवकों की मौत, दो ने मौके पर तोड़ा दम; गांव में मचा कोहराम

Sat, 17 May 2025 05:09 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 17 May 2025 05:09 PM IST
सार

Madhubani News: मधुबनी में तेज रफ्तार पिकअप और बाइक की भीषण टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस घटना से गांव में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Madhubani News: Three youths died in a fierce collision between pickup and bike, chaos in village
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

मधुबनी जिले के लौकहा थाना क्षेत्र अंतर्गत मझौरा कबीर चौक के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-227 पर शुक्रवार रात एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन और बाइक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दो युवकों की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि एक युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

 
चश्मदीदों और स्थानीय लोगों के अनुसार, पिकअप वाहन अत्यधिक तेज रफ्तार में था और बाइक को इतनी जोर से टक्कर मारी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। टक्कर इतनी भयावह थी कि बाइक पर सवार दो युवक धर्मेंद्र यादव (25) और लक्ष्मण यादव (28) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि तीसरा युवक विवेक कुमार यादव गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar Election: ‘Covid के दौरान नीतीश सरकार की असंवेदनशीलता ने राजनीति में उतरने को किया मजबूर’, PK ने कहा
विज्ञापन
विज्ञापन

 
घायल को दरभंगा रेफर किया गया, पर नहीं बची जान
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने लौकहा थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल विवेक को लौकहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया गया। प्राथमिक इलाज के बाद उसे डीएमसीएच दरभंगा रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। तीनों मृतक बलनपट्टी गांव के रहने वाले थे और वे राम लखन यादव, इंदल यादव और बतहू यादव के बेटे बताए जा रहे हैं। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया।

 
पिकअप ड्राइवर वाहन छोड़कर फरार
हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पिकअप को जब्त कर लिया है और चालक की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है। हालांकि अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

यह भी पढ़ें- BN कॉलेज बमबारी: राज्यपाल बोले- विद्या के मंदिर में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं, दोषियों की जल्द हो गिरफ्तारी
 
परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
घटना की सूचना जैसे ही बलनपट्टी गांव पहुंची, पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। तीन युवा बेटों की एक साथ मौत से गांव का हर व्यक्ति स्तब्ध है। घटनास्थल पर जुटे ग्रामीणों ने बताया कि एनएच-227 पर तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही ने आमजन का जीना दूभर कर दिया है। यह पहली बार नहीं है जब इस मार्ग पर बड़ा हादसा हुआ हो। ग्रामीणों ने प्रशासन से स्पीड ब्रेकर लगाने और ट्रैफिक की सख्ती से निगरानी करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाएं रोकी जा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed