{"_id":"65aa500ff326aa633c0ecee5","slug":"darbhanga-miscreants-looted-rs-10-lakh-after-shooting-petrol-pump-owner-s-son-injured-admitted-to-hospital-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को गोली मारकर बदमाशों ने 10 लाख रुपये लूटे; घायल अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को गोली मारकर बदमाशों ने 10 लाख रुपये लूटे; घायल अस्पताल में भर्ती
Fri, 19 Jan 2024 04:03 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 19 Jan 2024 04:03 PM IST
सार
Bihar Crime: दरभंगा में बदमाशों-अपराधियों का खौफ जारी है। ताजा मामला कुशेस्वरस्थान थाना क्षेत्र का है, जहां पेट्रोल पंप से लाखों रुपये लेकर घर जा रहे युवक पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल रामसूरत पाठक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र स्थित ओम बालाजी पेट्रोल पंप के मालिक के बेटे को देर रात बदमाशों ने गोली मार दी। उसके बाद उससे 10 लाख रुपये लूट कर फरार हो गए। घटना के बाद घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, रामसूरत पाठक अपनी बाइक से कैश लेकर अपने गांव औराही जा रहा था। इस दौरान बाइक सवार तीन अपराधी रामसूरत को घेरकर रुपयों से भरा बैग छीनने लगे। जब उसने विरोध किया तो अपराधियों ने उसके दोनों पैर में गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके बाद परिजनों ने उसे गंभीर अवस्था में इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती करवाया। वहीं, घटना के तुरंत बाद बदमाश नकदी भरा बैग लेकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि बदमाश नीले रंग बाइक से आए थे।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, पेट्रोल पंप मालिक रमाकांत पाठक के बेटे रामसूत पाठक को इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। उसके दोनों पांव में गोली लगी है। अधिक खून बहने से उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
वहीं, घटना की सूचना मिलते ही कुशेस्वरस्थान थाना पुलिस भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। घटना की सूचना पर पुलिस ने नाकेबंदी कर जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया। हालांकि कोई सफलता नहीं मिली। थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।