फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   darbhanga lovers caught by locals forced to marry in temple police helpless

Bihar: बिहार में प्रेम कहानी का फिल्मी क्लाइमेक्स, लोगों ने पकड़ा, पीटा और मंदिर में करवा दी शादी

Wed, 29 Oct 2025 11:21 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Wed, 29 Oct 2025 11:21 AM IST
सार

दरभंगा के अलीनगर मोहल्ले में रात के अंधेरे में प्रेमी-प्रेमिका को आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ा गया। ग्रामीणों ने दोनों की जमकर पिटाई करने के बाद पास के मंदिर में जबरन शादी करवा दी।

विज्ञापन
darbhanga lovers caught by locals forced to marry in temple police helpless
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा जिले के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के अलीनगर मोहल्ले में सोमवार की रात एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई। रात के अंधेरे में आपत्तिजनक स्थिति में मिले प्रेमी-प्रेमिका को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और फिर जबरन मंदिर में उनकी शादी करवा दी। घटना के दौरान पुलिस भी मौके पर मौजूद रही, लेकिन भीड़ के सामने असहाय नजर आई।

विज्ञापन

घटना की जानकारी के मुताबिक, पकड़ा गया युवक सोनू मधुबनी जिले का रहने वाला है, जो छठ पूजा के मौके पर अपनी बहन के घर आया था। सोनू ने बताया कि उसका इस लड़की से कई महीनों से प्रेम संबंध चल रहा था। इसी दौरान जब वह छठ के मौके पर शाम को अपनी बहन के घर आया, तो वह प्रेमिका से मिलने पहुंचा, जहां स्थानीय लोगों ने दोनों को आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ लिया।

विज्ञापन

इसके बाद लोगों ने दोनों की पहले जमकर पिटाई की और फिर पास के ही मंदिर में लड़की की मांग में जबरन सिंदूर भरवाकर दोनों की शादी करवा दी। सूचना मिलने पर विश्वविद्यालय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन भीड़ के सामने पुलिस बेबस दिखाई दी। पुलिस के कई प्रयासों के बावजूद लोगों ने युवक-युवती की शादी करवाकर ही दम लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं:  'पीएम मोदी का दिल अहमदाबाद में, नीतीश का राजगीर में और लालू का बेटे में बसता है', ओवैसी का तंज

स्थानीय निवासी विशाल कुमार ने बताया कि पकड़ा गया युवक सोनू मधुबनी जिले का रहने वाला है और दोनों एक-दूसरे से प्रेम करते थे। मोहल्ले के लोगों ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा और फिर मंदिर में उनकी शादी करा दी। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के परिजनों से बातचीत कर रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी इस पूरे मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed