फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Woman Arrives at River with Child to Jump In, Locals Rescue the Child; She Then Leaps into the River

बिहार: बच्चे को लेकर नदी में छलांग लगाने पहुंची महिला, क्या हो सकती है वजह? लोगों ने मासूम को बचाया

Sun, 27 Sep 2026 09:22 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Sun, 27 Sep 2026 09:22 PM IST
सार

समस्तीपुर के विद्यापतिनगर में एक महिला अपने पांच वर्षीय बच्चे के साथ वाया नदी में छलांग लगाने पहुंच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बच्चे को बचा लिया, जबकि महिला ने नदी में छलांग लगा दी। एक युवक ने साहस दिखाते हुए महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

विज्ञापन
Woman Arrives at River with Child to Jump In, Locals Rescue the Child; She Then Leaps into the River
नदी से महिला को बाहर निकालते हुए युवक फोटो: Amar Ujala

विस्तार

समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र स्थित बाजिदपुर रानी पुल के समीप रविवार की दोपहर एक महिला अपने करीब पांच वर्षीय बच्चे को लेकर गंगा की सहायक वाया नदी में छलांग लगाने पहुंच गई। महिला के नदी में कूदने से पहले ही वहां मौजूद लोगों की नजर उस पर पड़ गई। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए महिला के हाथ से बच्चे को झपट लिया। इसके बाद महिला ने अकेले ही नदी में छलांग लगा दी।

विज्ञापन


महिला को नदी में डूबता देख करीब पांच से दस मिनट बाद एक युवक ने अपनी जान की परवाह किए बिना नदी में छलांग लगा दी और काफी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। महिला को नदी से बाहर निकालने के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल उसे इलाज के लिए एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई। घटना की सूचना मिलने पर महिला के स्वजन भी मौके पर पहुंचे और उसे अपने साथ घर ले गए।

विज्ञापन

बच्चे के साथ छलांग लगाने पहुंची थी महिला
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला बच्चे को लेकर गंगा की सहायक वाया नदी में छलांग लगाने के लिए रानी पुल पर मौजूद थी। वह बच्चे के साथ नदी में छलांग लगाने की स्थिति में पहुंच गई थी। तभी मौके पर मौजूद लोगों ने तेजी दिखाते हुए उसके हाथ से बच्चे को झपट लिया। इसी दौरान महिला ने नदी में छलांग लगा दी। महिला के पानी में जाने के बाद कुछ देर तक उसे बचाने के लिए कोई नदी में नहीं उतरा। इसी दौरान एक युवक ने हिम्मत दिखाई और पानी में छलांग लगा दी। बताया जाता है कि महिला का घर बर्मोतर बमौरा बताया जा रहा है। महिला ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। महिला ने घटना के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी। वहीं, स्वजन ने भी इस संबंध में कुछ बताने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिहार: एसआईआर विवाद पर जीतनराम मांझी का पलटवार, बोले- चुनाव आयोग संवैधानिक संस्था, अंतिम फैसला ही मान्य

घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़
घटना के बाद बाजिदपुर रानी पुल के पास काफी देर तक लोगों की भीड़ लगी रही। महिला के नदी में छलांग लगाने को लेकर स्थानीय स्तर पर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं, लेकिन घटना के वास्तविक कारण की पुष्टि नहीं हो सकी। राहत की बात यह रही कि मौके पर मौजूद लोगों की तत्परता से पांच वर्षीय बच्चा सुरक्षित बच गया और एक युवक के साहस से महिला की जान भी बच गई।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed