फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Protest are ghoghardiha railway station over an 8-point demand regarding long-distance trains in

बिहार: ट्रेन ठहराव की मांग को लेकर स्टेशन पर धरना, खराब मौसम में भी जुटी भीड़; आंदोलन तेज करने की चेतावनी

Sun, 27 Sep 2026 08:09 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Sun, 27 Sep 2026 08:09 PM IST
सार

मधुबनी के घोघरडीहा रेलवे स्टेशन पर लंबी दूरी की ट्रेनों के ठहराव समेत आठ सूत्री मांगों को लेकर मिथिलांचल संघर्ष समिति ने एक दिवसीय धरना दिया। खराब मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन
Protest are ghoghardiha railway station over an 8-point demand regarding long-distance trains in
मिथिलांचल संघर्ष समिति के लोग धरना करते हुए।

विस्तार

मधुबनी जिले के घोघरडीहा रेलवे स्टेशन पर मिथिलांचल संघर्ष समिति की ओर से लंबी दूरी की ट्रेन की मांग सहित आठ सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय धरने का आयोजन किया गया। खराब मौसम के बावजूद सैकड़ों की संख्या में लोग रेलवे स्टेशन पर धरना कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे। इस दौरान जमकर नारेबाजी हुई।

विज्ञापन


मिथिलांचल संघर्ष समिति के अध्यक्ष गौरीशंकर यादव ने बताया कि इस रेलवे स्टेशन के साथ लगातार सौतेला व्यवहार किया जाता रहा है। उन्होंने अपनी आठ सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय धरने का आयोजन किया। इसको लेकर पूर्व में ही स्टेशन अधीक्षक को सूचना दी गई थी।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मिथिलांचल संघर्ष समिति की ओर से घोघरडीहा रेलवे स्टेशन पर न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर ट्रेन, सहरसा-अमृतसर ट्रेन और अमृतसर-कटिहार जैसी ट्रेनों के ठहराव, चिकना रेलवे स्टेशन पर जोगबनी-दानापुर एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव, घोघरडीहा स्टेशन पर पार्सल गोदाम की मांग तथा परसा बसवारी रेलवे हॉल्ट पर यात्री सुविधाओं को बहाल करने जैसी विभिन्न मांगों को लेकर धरना दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

काफी दूरी से लोग इस स्टेशन से ट्रेन पकड़ने के लिए आते हैं और लंबी दूरी की ट्रेन नहीं होने की वजह से लोगों को सकरी, झंझारपुर और दरभंगा जाना पड़ता है, जिससे गरीब और ग्रामीण लोगों को काफी परेशानी होती है। लंबी दूरी की ट्रेन होने से लोगों को यात्रा करने में सहूलियत होगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर मांगों पर विचार नहीं किया जाता और ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित नहीं किया जाता है तो आंदोलन तेज किया जाएगा। स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन और मांग पत्र सौंपा गया है।



ये भी पढ़ें- बिहार: एसआईआर विवाद पर जीतनराम मांझी का पलटवार, बोले- चुनाव आयोग संवैधानिक संस्था, अंतिम फैसला ही मान्य

बता दें कि लंबी दूरी की ट्रेन की मांग को लेकर एक सप्ताह पूर्व भी मारे रेलवे स्टेशन पर धरने का आयोजन किया गया था। बड़ी लाइन होने के बावजूद लंबी दूरी की ट्रेन नहीं दिए जाने के कारण लोगों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती है और खर्च भी अधिक उठाना पड़ता है। अब देखना है कि आज का यह धरना कितना कारगर साबित होता है और रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव कब सुनिश्चित हो पाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed