फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Crime in Bihar Darbhanga young man was shot twice in head and killed he was lying soaked in blood

Crime in Bihar: दनादन सिर में दो गोली मारकर युवक की हत्या, बीच सड़क खून से लथपथ पड़ा था

Thu, 27 Feb 2025 02:47 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 27 Feb 2025 02:47 PM IST
सार

Darbhanga Crime News: एक युवक के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मामला नेहरा थाना एरिया के नारायण गांव का है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Crime in Bihar Darbhanga young man was shot twice in head and killed he was lying soaked in blood
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा जिले में नेहरा थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में बुधवार रात अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है। मृतक की पहचान भालपट्टी थाना क्षेत्र के नैनाघाट गांव निवासी भाग्यनारायण यादव के पुत्र संजय यादव के रूप में हुई है। देर रात गांव में गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने बाहर निकल कर देखा तो बीच सड़क पर एक युवक लहूलुहान पड़ा हुआ था। 

विज्ञापन


स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची नेहरा थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। इस दौरान पुलिस को घटना स्थल से एक खोखा और मृतक संजय का बाइक और चप्पल बरामद किया है।
विज्ञापन


घटना के संबंध में बताया जाता कि मृतक संजय को देर शाम किसी का फोन आया था। फोन आने के बाद वह बाइक से निकल गया था। देर रात परिजनों को पुलिस से जानकारी मिलने पर उसे निजी नर्सिंग होम में इलाज के लिए भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। मृतक संजय तीन भाइयों में सबसे छोटा है। वह पटना में रहकर पढ़ाई किया करता है। उसके भाई की दो मार्च को शादी होने वाली थी, इसी शादी में वह शामिल होने अपने घर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, देर रात घटना की जानकारी मिलते ही सदर डीएसपी अमित कुमार घटना स्थल पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं। बीती रात उन्होंने इलाके की नाकेबंदी करते हुए इलाके में सघन वाहन जांच करवाया। बताया जाता है कि बाइक सवार अपराधियों ने संजय के सिर में दो गोली मारते हुए फरार हो गए। फिलहाल, घटना का कारण पता नहीं चल पाया है। 


इस संबंध सदर डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, अपराधियों की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज से पहचान की कोशिश की जा रही है। शीघ्र ही अपराधियों को गिरफ्तार कर मामले का उद्भेदन कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed