फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar News: जातीय हिंसा और दुष्कर्म मामलों पर बोले फातमी, बिहार में 1990 से भी पहले का दौर चल रहा है

Bihar News: जातीय हिंसा और दुष्कर्म मामलों पर बोले फातमी, बिहार में 1990 से भी पहले का दौर चल रहा है

Wed, 11 Feb 2026 09:47 AM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Wed, 11 Feb 2026 09:47 AM IST
सार

दरभंगा में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री मो. अली अशरफ फातमी ने सरकार पर सवाल उठाए हैं। दुष्कर्म और जातीय हिंसा के मामलों पर चिंता जताते हुए उन्होंने कानून-व्यवस्था की स्थिति पर कड़ी टिप्पणी की।

विज्ञापन
Bihar News: जातीय हिंसा और दुष्कर्म मामलों पर बोले फातमी, बिहार में 1990 से भी पहले का दौर चल रहा है
पत्रकारों से बात करते पूर्व केंद्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी

विस्तार

दरभंगा में पूर्व केंद्रीय मंत्री सह राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो. अली अशरफ फातमी ने देर शाम पत्रकारों से बातचीत करते हुए जिले में हो रही दुष्कर्म की घटनाओं पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि अब छोटी-छोटी बच्चियां भी दुष्कर्म का शिकार हो रही हैं, जो बेहद चिंताजनक है। बिहार के भीतर 1990 से पहले का दौर चल रहा है। पिछड़ों पर बिहार लगातार हमले हो रहे हैं हत्याएं हो रही है लेकिन कार्रवाई के नाम पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बिहार के डिप्टी सीएम एवं गृह मंत्री सम्राट चौधरी यूपी में बुलडोजर चलने की बात कहते हैं और दावा करते हैं कि बिहार में भी बुलडोजर चल रहा है, लेकिन हकीकत में यह कार्रवाई दलितों और अति पिछड़ों पर ही हो रही है। फातमी ने आरोप लगाया कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है और अपराध की घटनाओं पर ठोस कार्रवाई नहीं हो रही। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के दो दशक पूरे हो चुके हैं, लेकिन हालात संतोषजनक नहीं हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bihar  News : खगौल नगर परिषद के परिसीमन की प्रक्रिया तेज, 25 फरवरी को जारी होगा अंतिम गजट
विज्ञापन
विज्ञापन


फातमी ने कहा कि सरकार एक ओर शराबबंदी का दावा करती है, जबकि दूसरी ओर अवैध शराब की उपलब्धता की शिकायतें मिलती रहती हैं। उनका आरोप है कि बड़े शराब कारोबारियों पर कार्रवाई कम होती है, जबकि छोटे स्तर के लोगों को पकड़कर जेल भेज दिया जाता है। उन्होंने सरकार से दोषियों पर कठोर कार्रवाई करने और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

कुशेश्वरस्थान के हरिनगर में हुई जातीय हिंसा पर भी उन्होंने चिंता व्यक्त की। उनका कहना है कि हिंसा में दलित परिवारों को नुकसान हुआ है और प्रभावित लोगों को अब तक पर्याप्त सहायता नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि घटना में घायल कई लोग अभी भी डीएमसीएच में इलाजरत हैं। एक गंभीर रूप से घायल बच्ची की स्थिति पर भी उन्होंने चिंता जताई। फातमी ने कहा कि सरकार को कानून-व्यवस्था की स्थिति सुधारने, पीड़ितों को न्याय और सहायता देने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed