फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar Samastipur News Fire broke out in Ananya Motors car repairing centre, huge loss occurred

Bihar News: कार रिपेयरिंग सेंटर में भीषण आग, करोड़ों की गाड़ियां जलकर खाक; दमकल कर्मियों पर देर से आने का आरोप

Mon, 22 Dec 2025 11:12 AM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Mon, 22 Dec 2025 11:12 AM IST
सार

समस्तीपुर के मोहनपुर थाना क्षेत्र स्थित एक कार रिपेयरिंग सेंटर में भीषण आग लगने से करोड़ों रुपये की संपत्ति जलकर खाक हो गई। दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ।

विज्ञापन
Bihar Samastipur News Fire broke out in Ananya Motors car repairing centre, huge loss occurred
अनन्या मोटर्स कार रिपेयरिंग सेंटर में अचानक भीषण आग लग गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-122बी पर पीरगंज स्थित अनन्या मोटर्स कार रिपेयरिंग सेंटर में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने की घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल बन गया।

विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। इसके बाद फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं, जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, जब तक आग पर नियंत्रण पाया गया, तब तक करीब दो करोड़ रुपये मूल्य की कई कारें जलकर पूरी तरह राख हो चुकी थीं। दमकल की गाड़ियों के देर से पहुंचने को लेकर स्थानीय लोगों में नाराज़गी भी देखी गई।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar: बेंगलुरु में ‘विकसित बिहार @2047’ क्यों बना चर्चा का केंद्र? 1200 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन

कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा
स्थानीय लोगों के अनुसार आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस आगजनी की घटना में रिपेयरिंग सेंटर में खड़ी कई महंगी कारें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं, जिससे सेंटर संचालक को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।

मामले की जांच शुरू
घटना की सूचना पर मोहनपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन आग से हुआ आर्थिक नुकसान काफी अधिक बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed