फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar News: Video of Jansuraj leader and Samastipur Deputy Mayor wedding ceremony goes viral

Bihar News: शादी में डांसर संग दिखे समस्तीपुर के डिप्टी मेयर, जाम भी छलके; सफाई में क्या बोले जनसुराज के नेता?

Fri, 05 Dec 2025 08:46 AM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Fri, 05 Dec 2025 08:46 AM IST
सार

Bihar: समस्तीपुर में एक शादी समारोह का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें डिप्टी मेयर और जनसुराज नेता राम बालक पासवान डांसर के पास बैठे दिख रहे हैं। पासवान ने इसपर सफाई भी दी है। 

विज्ञापन
Bihar News: Video of Jansuraj leader and Samastipur Deputy Mayor wedding ceremony goes viral
डांसर संग जनसुराज के नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक शादी समारोह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें एक डांसर भोजपुरी गानों पर ठुमके लगाती दिख रही है। वीडियो में वह समारोह में आए कई मेहमानों के पास जाकर डांस मूव्स कर रही है। जिन लोगों के पास वह डांस करती दिख रही है, उनमें समस्तीपुर नगर निगम के डिप्टी मेयर राम बालक पासवान भी नजर आ रहे हैं। हाल ही में संपन्न बिहार विधानसभा चुनाव में वे प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज से कल्याणपुर सीट के प्रत्याशी थे।
विज्ञापन


वीडियो में कुछ लोग शादी में खुलेआम शराबबंदी कानून की धज्जियां उड़ाते भी दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए राम बालक पासवान ने कहा कि यह चार दिन पहले वारिसनगर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक शादी समारोह का वीडियो है। वह वहां लोगों से मिलने और कुछ आर्थिक सहयोग देने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि मैं लोकप्रिय जनप्रतिनिधि हूं, लोग बुलाते हैं तो मिलना-जुलना पड़ता है। वीडियो अश्लील नहीं है। शराब के साथ जो व्यक्ति झूमता दिख रहा है, उसे मैं नहीं जानता।
विज्ञापन


पढे़ं: स्टेशन पर सो रहे माता-पिता के बीच से उठा ले गए बच्चा! 3.50 लाख में किया सौदा; गैंग के 6 सदस्य गिरफ्तार    
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान एक डांसर उनके बगल वाली कुर्सी पर बैठ गई और उनसे 500 रुपये मांगने लगी, लेकिन उनके पास केवल 200 रुपये थे। उन्होंने कहा कि थोड़ी देर बाद वह समारोह से उठकर घर लौट आए। पासवान ने कहा कि किसी ने वीडियो रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर डाल दिया। मैं हार्ट का मरीज हूं, वीडियो वायरल होने के बाद सदमे में हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed