फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar News: Security guard of Ortho department in DMCH beat up patient's family member, chaos in hospital

Bihar News: DMCH में ऑर्थो विभाग के सुरक्षा गार्ड ने मरीज के परिजन को पीटा, अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल

Wed, 16 Oct 2024 06:18 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 16 Oct 2024 06:18 PM IST
सार

Darbhanga News: दरभंगा के DMCH में ऑर्थो विभाग के सुरक्षा गार्ड ने मरीज के परिजन को मामूली बात पर पीट दिया। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि आरोपी गार्ड को चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन
Bihar News: Security guard of Ortho department in DMCH beat up patient's family member, chaos in hospital
अस्पताल के गार्ड ने मरीज के तीमारदार से की मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर बिहार के सबसे बड़े अस्पताल दरभंगा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (DMCH) में एक बार फिर से मरीजों और उनके परिजनों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। ताजा मामला ऑर्थो विभाग से जुड़ा है, जहां मधुबनी से इलाज कराने आए मुनिलाल नामक मरीज के परिजन सिकंदर कुमार को सुरक्षा गार्ड द्वारा बुरी तरह पीटने की घटना सामने आई है।

विज्ञापन

 
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक, मरीज मुनिलाल की मां रामसखी देवी ने बताया कि वह तीन दिनों से अपने बेटे का इलाज कराने के लिए अस्पताल में हैं। अस्पताल में तैनात सुरक्षा गार्ड उनके दूसरे बेटे सिकंदर कुमार से किसी न किसी बात पर झगड़ा कर रहा था। घटना उस समय हुई जब सिकंदर कुमार ने गुटखा खाकर थूक को डस्टबिन में फेंका। गार्ड ने इस पर आपत्ति जताई। फिर बात इतनी बढ़ गई कि गार्ड ने सिकंदर की पिटाई कर दी और उसका कॉलर पकड़कर उसे अधीक्षक कार्यालय तक ले गया। 
विज्ञापन

 
अध्यक्ष कार्यालय पर तैनात कर्मियों ने गार्ड को इस तरह की हिंसक हरकत के लिए फटकार लगाई और उसे वापस वार्ड में भेज दिया। सिकंदर ने बताया कि वह अपने भाई के हाथ का इलाज कराने आया था और जब उसने थूक को डस्टबिन में फेंका, तो गार्ड ने अचानक आकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अस्पताल में बढ़ती असुरक्षा का माहौल
यह घटना अस्पताल में सुरक्षा की कमी और गार्ड्स द्वारा अनुचित व्यवहार को उजागर करती है। अस्पताल के परिजनों और मरीजों ने आरोप लगाया है कि सुरक्षा गार्ड अक्सर छोटे-छोटे मामलों को लेकर झगड़ा करते हैं, जिससे लोग अस्पताल में असुरक्षित महसूस करने लगे हैं। वहीं, अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया है और सुरक्षा गार्ड को कड़ी चेतावनी दी गई है। हालांकि, इस घटना ने अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed