फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Prashant Kishor targeted central state governments, saying Anant Singh support Jan Suraj

बिहार: प्रशांत किशोर ने केंद्र-राज्य सरकार पर साधा निशाना, अनंत सिंह के जन सुराज समर्थन पर बोले- स्वागत है

Thu, 01 Oct 2026 04:52 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Thu, 01 Oct 2026 04:52 PM IST
सार

दरभंगा में जन सुराज के नामांकन कार्यक्रम में प्रशांत किशोर ने केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए बिहार में बदलाव की जरूरत बताई। अनंत सिंह के जन सुराज समर्थन पर उन्होंने कहा कि बदलाव के साथ खड़े होने वालों का स्वागत है।

 

विज्ञापन
Bihar News : Prashant Kishor targeted central state governments, saying Anant Singh support Jan Suraj
पत्रकारों से बात करते प्रशांत किशोर

विस्तार

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर गुरुवार को दरभंगा पहुंचे, जहां उन्होंने दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी डॉ. मोहम्मद इम्तियाज और डॉ. सुरेश प्रसाद राय के नामांकन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। नामांकन सभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा और बिहार में बदलाव की जरूरत बताई।

विज्ञापन

सभा के दौरान पटना में जन सुराज के नामांकन कार्यक्रम में पहुंचे अनंत सिंह को लेकर पूछे गए सवाल पर प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार की बेहतरी और बदलाव के लिए पूरा समाज जन सुराज के समर्थन में खड़ा है। उन्होंने कहा कि अगर अनंत सिंह भी इस बदलाव के समर्थन में खड़े हैं तो उनका स्वागत है।

विज्ञापन


पढ़ें: 48 गांवों में बाढ़ का असर, 24000+ प्रभावित; 33 नाव और बोट एंबुलेंस तैनात, 14 रसोइयों में बन रहे भोजन

विज्ञापन
विज्ञापन

जनसभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि जन सुराज का उद्देश्य बिहार की व्यवस्था और राजनीति में बदलाव लाना है। उन्होंने लोगों से राज्य के भविष्य को ध्यान में रखते हुए अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। नामांकन कार्यक्रम के दौरान जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों की बड़ी संख्या मौजूद रही। पार्टी नेताओं ने दोनों प्रत्याशियों के समर्थन में लोगों से सहयोग की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed