फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Police team attacked trying free iquor dealer, vehicle damaged 10 arrested

दरभंगा: शराब तस्कर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, गाड़ियां तोड़ीं; महावीर सहनी सहित 10 लोग हुए गिरफ्तार

Thu, 10 Sep 2026 04:59 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Thu, 10 Sep 2026 04:59 PM IST
सार

दरभंगा के रैयाम थाना क्षेत्र में शराब तस्कर महावीर सहनी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। पुलिस की कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त कर दी गईं और गिरफ्तार तस्कर को भी छुड़ा लिया गया। बाद में पुलिस ने महावीर सहनी सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Bihar News : Police team attacked trying free iquor dealer, vehicle damaged 10 arrested
छतिग्रस्त पुलिस की जिप

विस्तार

दरभंगा, जिला के रैयाम थाना क्षेत्र के बंसरा ठीकरा टोला में शराब तस्कर महावीर सहनी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया है। ग्रामीणों द्वारा किए गए हमले में पुलिस की कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त कर दी गईं, वहीं गिरफ्तार महावीर सहनी को भी उत्तेजित ग्रामीणों ने छुड़ाकर भगा दिया। घटना की सूचना पर पहुंची भारी संख्या में पुलिस ने महावीर सहनी सहित 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

पुलिस की मानें तो गुप्त सूचना के आधार पर रैयाम थाना की पुलिस महावीर सहनी को गिरफ्तार करने बंसारा गांव पहुंची थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अपनी गाड़ी में भी बैठा लिया था। इसकी जानकारी मिलते ही उसके रिश्तेदारों ने जेसीबी और ट्रैक्टर पुलिस की गाड़ी के सामने लगाकर पुलिसवालों को घेर लिया। इस दौरान पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी की गई और देखते ही देखते पुलिस की गाड़ी पर हमला कर दिया गया, जिससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई है।

विज्ञापन


अन्य लोगों को चिन्हित किया जा रहा
इस पूरे मामले में पुलिसवालों के घायल होने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। हालांकि, रैयाम थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने कहा कि मामले में वरीय पुलिस पदाधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और अन्य लोगों को चिन्हित किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक दारोगा सहित चार पुलिसकर्मी घायल
बता दें कि दरभंगा जिले में पिछले छह महीने में यह दूसरी घटना है, जब पुलिस टीम पर हमला किया गया है। 28 अगस्त 2026 को सिंहवाड़ा थाना में एक नशे में धुत व्यक्ति ने डायल 112 की पुलिस टीम पर हमला कर दिया था। इस घटना में एक दारोगा सहित चार पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।



ये भी पढ़ें- बिहार ट्रैफिक चालान एक्सप्लेनर: कैसे-कहां-कितना जमा होगा जुर्माना? लोक अदालत में छूट को समझिए

इस पूरे मामले पर डीएसपी-2 शुभेंद्र कुमार सुमन ने बताया कि शराब कारोबारी को गिरफ्तार करने के दौरान पुलिस टीम पर हमला किया गया है। इस हमले में कई पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। पुलिस कार्रवाई में शराब कारोबारी महावीर सहनी सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और अन्य लोगों को चिन्हित किया जा रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed