{"_id":"69cf1b64e896c8fc3a093f92","slug":"bihar-news-pacs-president-son-stabbed-to-death-darbhanga-news-c-1-1-noi1239-4121345-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: चाकू से गोदकर पैक्स अध्यक्ष के पुत्र की हत्या, गांव में तनाव का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: चाकू से गोदकर पैक्स अध्यक्ष के पुत्र की हत्या, गांव में तनाव का माहौल
Fri, 03 Apr 2026 08:29 AM IST
दरभंगा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: दरभंगा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 08:29 AM IST
सार
दरभंगा के हायाघाट थाना क्षेत्र के पौराम गांव में पैक्स अध्यक्ष के पुत्र विजय कुमार झा (42) की चाकू से हत्या कर दी गई। विजय बाजार से घर लौट रहे थे, तभी कुछ दबंग लोगों ने उन पर हमला किया।
विज्ञापन
मृतक विजय कुमार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दरभंगा के हायाघाट थाना क्षेत्र के पौराम गांव में गुरुवार देर रात एक युवक की आपसी रंजिश में चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान पैक्स अध्यक्ष के पुत्र विजय कुमार झा (42 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना से गांव में तनाव का माहौल है और पुलिस जांच में जुटी है।
बाजार से लौटते समय हुआ हमला
बताया जाता है कि मृतक रात 9 बजे हायाघाट बाजार से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव के कुछ दबंग लोगों ने घात लगाकर उस पर हमला कर दिया। हमलावरों ने विजय की छाती और पीठ पर ताबड़तोड़ वार किए। पीछे से आ रहे उनके छोटे भाई राजीव ने दूर से यह हमला देखा, लेकिन जब तक वह पहुंचते, हमलावर घटना को अंजाम देकर फरार हो चुके थे। विजय को अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
हत्या की वजह पैक्स चुनाव की रंजिश?
घटना के बाद ग्रामीणों में चर्चा है कि यह हत्या पैक्स चुनाव की रंजिश के चलते की गई। पैक्स अध्यक्ष के पुत्र की हत्या के बाद पूरे गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Bihar News: मौत से जंग लड़ रहे नेशनल खिलाड़ी से मिलने पहुंचीं मंत्री श्रेयसी सिंह, अपराधियों ने मारी थी गोली
पुलिस जांच में जुटी
हायाघाट थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार भारती ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी रंजिश का लग रहा है। घटना के बाद मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीच भेजा गया। पुलिस संदिग्धों की धरपकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है और मामले की गहन जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा।