फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Indigo flightKolkata to Darbhanga diverted mid-way passengers disembarked in Kolkata

Bihar News : कोलकाता-दरभंगा इंडिगो फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी, यात्रियों ने किया हंगामा, जानें पूरा मामला

Fri, 29 May 2026 08:47 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Fri, 29 May 2026 08:47 PM IST
सार

खराब मौसम के कारण कोलकाता से दरभंगा आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 7234 को बीच रास्ते से डायवर्ट कर वापस कोलकाता भेज दिया गया। बाद में फ्लाइट रद्द कर यात्रियों को एयरपोर्ट पर उतार दिया गया, जिसके बाद यात्रियों ने जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन
Bihar News : Indigo flightKolkata to Darbhanga diverted mid-way  passengers disembarked in Kolkata
दरभंगा एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खराब मौसम के कारण शुक्रवार को दरभंगा एयरपोर्ट पर विमान परिचालन प्रभावित रहा। कोलकाता से दरभंगा आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 7234 को आधे रास्ते से ही डायवर्ट कर वापस कोलकाता भेज दिया गया। बाद में यात्रियों को कोलकाता एयरपोर्ट पर उतारकर फ्लाइट रद्द करने की घोषणा कर दी गई। अचानक फ्लाइट रद्द होने से यात्रियों में नाराजगी फैल गई और उन्होंने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


कोलकाता एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा

फ्लाइट रद्द होने की जानकारी मिलते ही यात्रियों ने एयरपोर्ट पर विरोध जताना शुरू कर दिया। यात्रियों का कहना था कि अगर एयरलाइन कंपनी पहले ही फ्लाइट रद्द होने की सूचना दे देती, तो उन्हें इतनी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता। इधर, दरभंगा से यात्रा करने पहुंचे यात्रियों ने भी एयरपोर्ट पर नाराजगी जताई और हंगामा किया। बाद में एयरपोर्ट और एयरलाइन कंपनी के अधिकारियों ने समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया और वापस भेजा।
विज्ञापन


दिल्ली और मुंबई की फ्लाइट भी रहीं प्रभावित

दरभंगा एयरपोर्ट पर शुक्रवार को दिल्ली और मुंबई से आने वाली कुछ फ्लाइट्स भी अपने तय समय से प्रभावित रहीं। खराब मौसम के कारण कई विमान देरी से पहुंचे और देरी से ही रवाना हुए। दरभंगा एयरपोर्ट से शुक्रवार को दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु के बीच कुल 12 विमानों का परिचालन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली से आने वाली आकासा एयर की फ्लाइट QP 1405 अपने निर्धारित समय से 5 मिनट देरी से दरभंगा एयरपोर्ट पहुंची। वहीं बेंगलुरु से आने वाली आकासा एयर की फ्लाइट QP 1513 अपने तय समय 12:15 बजे से 25 मिनट देर से लैंड कर सकी।

ये भी पढ़ें: प्रेमी के परिवार ने शादी से किया इनकार, गुस्से और जिद में टावर पर चढ़ी युवती, किया हाई वोल्टेज ड्रामा


कई फ्लाइट्स देरी से पहुंचीं

मुंबई से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E 535 अपने निर्धारित समय से 8 मिनट देर से पहुंची। वहीं मुंबई से आने वाली आकासा एयर की फ्लाइट QP 1139 अपने तय समय 1:05 बजे से 28 मिनट देरी से दरभंगा एयरपोर्ट पर उतरी। हैदराबाद से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E 537 भी अपने निर्धारित समय से 8 मिनट देरी से पहुंची। इसके अलावा दिल्ली से दरभंगा आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E 360 अपने तय समय दोपहर 3 बजे की जगह 38 मिनट देर से यात्रियों को लेकर दरभंगा एयरपोर्ट पहुंची।

खराब मौसम से विमान परिचालन प्रभावित

दरभंगा में लगातार खराब मौसम और बारिश की वजह से शुक्रवार को विमान परिचालन पर असर देखने को मिला। लगभग सभी विमान निर्धारित समय से देरी से पहुंचे और देरी से ही रवाना हुए। यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा, जिससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed