फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News Massive fire due to oil tanker explosion in factory seven burnt factory owner Saddam fled from spot

Bihar News: फैक्ट्री में तेल टैंकर फटने से भीषण आग, सात झुलसे; कारखाना मालिक सद्दाम मौके से भागा

Mon, 10 Mar 2025 03:22 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Mon, 10 Mar 2025 03:22 PM IST
सार

Bihar News: फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूरों का बताना है कि सात मजदूर काम कर रहे थे।एक व्यक्ति तेल टैंकर मशीन चला रहा था और अचानक तेल टैंकर फट गया।

विज्ञापन
Bihar News Massive fire due to oil tanker explosion in factory seven burnt factory owner Saddam fled from spot
घटना स्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर जिले के मुसरी घरारी थाना क्षेत्र स्थित गंगापुर में ग्रीन पायरो इंडस्ट्रीज नामक टायर फैक्ट्री में शनिवार दोपहर लगभग 12 बजे तेल टैंक फटने के कारण भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की पांच गाड़ियों की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन तीन घंटे बाद भी आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है।

विज्ञापन


बता दें कि फैक्ट्री में काम कर रहे उपेंद्र कुमार, जो मोतिहारी के निवासी हैं, ने बताया कि वे सात मजदूर काम कर रहे थे, और एक व्यक्ति तेल टैंक मशीन चला रहा था। जब अचानक तेल टैंकर फट गया। यह तेल टैंकर काफी पुराना था, जिसके कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। आग लगने के बाद फैक्ट्री के मालिक, सद्दाम हुसैन, घटना स्थल से फरार हो गए।
विज्ञापन


स्थानीय ग्रामीण रामवृक्ष पासवान ने बताया कि इस फैक्ट्री में अब तक तीन बार आग लग चुकी है। हर साल कभी टैंक के फटने से तो कभी गैस लीक होने के कारण आग लगने की घटनाएं होती रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि फैक्ट्री मालिक को मुआवजा मिल जाता है। लेकिन आसपास के किसानों को लगातार फसलों के नुकसान का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुसरी घरारी थाना अध्यक्ष फैजल अंसारी ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और 112 की टीम घटना स्थल पर पहुंची। हालांकि, आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है। घटना स्थल पर पहुंची 112 की टीम के कर्मी राजीव कुमार ने बताया कि आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां सक्रिय हैं, और सभी अधिकारी आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं।


सहायक जिला अग्निशमन पदाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि घटना स्थल पर आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन की टीम ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। अब तक पांच दमकल गाड़ियों को घटना स्थल पर भेजा जा चुका है, और दो घंटे से अधिक समय बीतने के बावजूद आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है, हालांकि स्थिति अब नियंत्रण में है। यह घटना फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों के गंभीर उल्लंघन का उदाहरण प्रस्तुत करती है, जहां सुरक्षा व्यवस्था की कमी के कारण यह हादसा हुआ। अगर उचित सुरक्षा उपायों का पालन किया जाता, तो इस तरह की घटनाओं को रोका जा सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed