फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar News: FIR against DMCH doctors beat patients and attendants in Darbhanga bihar police CCTV footage

FIR on Doctors: बिहार में एक साथ चालीस डॉक्टरों पर प्राथमिकी; सीसीटीवी से पहचान रही पुलिस, जानें पूरा मामला

Wed, 18 Sep 2024 04:56 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 18 Sep 2024 04:56 PM IST
सार

Darbhanga News: डीएसपी सदर अमित कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामले में अज्ञात डॉक्टरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच की जा रही है और दोषियों की पहचान के बाद उनके खिलाफ नामजद FIR दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
Bihar News: FIR against DMCH doctors beat patients and attendants in Darbhanga bihar police CCTV footage
डीएमसीएच परिसर में मरीज के परजनों से की गई थी पिटाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा में डीएमसीएच विवाद को लेकर बेंता थाना प्रभारी प्रियंका कुमारी के नेतृत्व में पुलिस ने करीब 30 से 40 अज्ञात जूनियर डॉक्टरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। दरअसल, दरभंगा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में मंगलवार को एक विवाद के बाद जूनियर डॉक्टरों ने मरीज के परिजन की पिटाई कर दी थी। घटना के बाद से DMCH परिसर में तनाव का माहौल है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच के लिए कई कदम उठाए हैं।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, मोरव थानाक्षेत्र के पटोरी गांव निवासी केशव मिश्रा अपनी बहन के चारा मशीन से कटे हुए हाथ का इलाज कराने के लिए DMCH आए थे। इलाज के लिए अनुरोध करने के दौरान, जूनियर डॉक्टरों ने केशव मिश्रा की बुरी तरह पिटाई कर दी। इसके बाद, डॉक्टरों ने इमरजेंसी वार्ड में करीब छह घंटे तक इलाज ठप कर दिया। साथ ही, जख्मी युवक और उसकी बहन का इलाज करने से भी मना कर दिया। नतीजन, पीड़ित युवक और उसकी बहन को बहादुरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में इलाज कराना पड़ा।
विज्ञापन

 
बेंता थाना के पुलिसकर्मियों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने DMCH परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है। अगर फुटेज से डॉक्टरों की पहचान नहीं हो पाती है, तो पुलिस कैदी वार्ड में तैनात पुलिस कर्मियों से पूछताछ के आधार पर बयान दर्ज करेगी और पीड़ित पक्ष को भी बुलाकर पहचान कराएगी। यह भी आरोप है कि डॉक्टरों ने कैदी वार्ड में तैनात पुलिस कर्मियों को धक्का-मुक्की कर हाजत की चाबी छीन ली और हाजत में घुसकर पिटाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
डीएसपी सदर अमित कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामले में अज्ञात डॉक्टरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच की जा रही है और दोषियों की पहचान के बाद उनके खिलाफ नामजद FIR दर्ज की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि पीड़ित के परिजन को जबरदस्ती जूनियर डॉक्टरों द्वारा हाजत से बाहर निकालकर मारपीट की गई। इस मामले में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था के तहत जांच की जा रही है।

 
घटना के बाद DMCH परिसर में सुरक्षा कड़े कर दिए गए हैं। स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने घटना की गंभीरता को देखते हुए स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कदम उठाए हैं। घटना के बाद DMCH में तनाव का माहौल बना हुआ है और पुलिस क्षेत्र में अतिरिक्त बल तैनात कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed