फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar News Fake TTE arrested while checking tickets in Patna-Jogbani train

Bihar News: पटना-जोगबनी ट्रेन में टिकट जांच करते फर्जी टीटीई गिरफ्तार, पूछताछ में ये बात बताई

Tue, 27 Aug 2024 07:49 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 27 Aug 2024 07:49 PM IST
सार

दरभंगा जंक्शन से गिरफ्तार टीटीई की पहचान अखिल चौधरी के रूप में कई गई है। उसने पूछताछ में बताया कि वह रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन
Bihar News Fake TTE arrested while checking tickets in Patna-Jogbani train
फर्जी टीटीई गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना से जोगबनी जा रही ट्रेन संख्या 13212 में यात्रियों की टिकट चेक करते एक फर्जी टीटीई को गिरफ्तार किया गया है। बताया जाता है कि ट्रेन जैसे ही समस्तीपुर से दरभंगा के लिए खुली, टीटीई ने यात्रियों का टिकट चेक करना शुरू कर दिया। लेकिन सफर कर रहे एक यात्री को टीटीई के टिकट चेक करने तरीके से संदेह हुआ तो उस यात्री ने टीटीई का फोटो खींचकर रेल प्रशासन समस्तीपुर को जानकारी दी।

विज्ञापन


रेल प्रशासन ने भी त्वरित कार्यवाई करते हुए टाइगर स्क्वॉयड के धर्मेंद्र कुमार और किशोर को जांच के लिए लगाया। जांच में फर्जी पाते ही उसे दरभंगा जंक्शन से गिरफ्तार कर लिया गया। दरभंगा जंक्शन से गिरफ्तार टीटीई की पहचान अखिल चौधरी के रूप में कई गई है। उसने पूछताछ में बताया कि वह रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहा है। उसने कहा कि वह टिकट जांच नहीं कर रहा था। बता दें कि जोगबनी से पटना के इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन अभी हाल ही में किया गया है। ऐसा कहा जा रहा है इस ट्रेन में वह कई दिनों से टीटीई बनकर टिकट की जांच किया करता था।
विज्ञापन


आज उक्त ट्रेन जैसे ही समस्तीपुर जंक्शन से दरभंगा की तरफ बढ़ी की आरोपी ने यात्रियों की टिकट जांच करना शुरू कर दिया। हालांकि, रेल प्रशासन की इस बात की जानकारी कई दिनों से मिल रही थी। लेकिन वह पुलिस की पकड़ में नहीं आ रहा था। इस संबंध में जीआरपी थानाध्यक्ष ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है। वरीय पदाधिकारियों के निर्देशानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed