{"_id":"6a16cd98e4822412960a3784","slug":"bihar-news-eou-search-corrupt-bdo-house-ended-10-hours-evidence-wealth-found-iqbal-ansari-filed-complaint-eou-darbhanga-news-c-1-1-noi1239-4328072-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: दरभंगा-मधुबनी में BDO के ठिकानों पर EOU की बड़ी छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति मामले में जांच तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: दरभंगा-मधुबनी में BDO के ठिकानों पर EOU की बड़ी छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति मामले में जांच तेज
Wed, 27 May 2026 06:19 PM IST
दरभंगा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: दरभंगा ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 06:19 PM IST
सार
आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने आय से अधिक संपत्ति मामले में दरभंगा और मधुबनी में BDO चंद्र मोहन पासवान के कई ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान प्रखंड कार्यालय, सरकारी और निजी आवास, रिश्तेदार की दुकान, पैतृक घर, मॉल और नर्सिंग होम समेत कई जगहों से अहम दस्तावेज और अन्य सामग्री जब्त की गई।
विज्ञापन
DBO के मॉल में छापेमारी करती EOU की टीम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की टीम ने आय से अधिक संपत्ति मामले में दरभंगा और मधुबनी में बड़े स्तर पर छापेमारी की। टीम ने दरभंगा के केवटी प्रखंड कार्यालय, सरकारी आवास, बहादुरपुर प्रखंड के बहादुरपुर स्थित निजी आवास और एक रिश्तेदार की दुकान पर छापा मारा। इसके अलावा मधुबनी जिले के बाबूबरही प्रखंड स्थित बौंसी गांव में पैतृक आवास, एक मॉल और गुलाब तारा देवी नर्सिंग होम में भी EOU की टीम ने कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान टीम ने कई अहम दस्तावेज और अन्य सामग्री जब्त की, जिन्हें जांच के लिए अपने साथ ले जाया गया है।
चार महीने पहले दर्ज हुई थी शिकायत
बताया जा रहा है कि बीडीओ चंद्र मोहन पासवान के खिलाफ इक़बाल अंसारी ने करीब चार महीने पहले भ्रष्टाचार की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि बीडीओ की पत्नी सविता देवी के नाम पर 11 डीड से जुड़े दस्तावेज EOU को सौंपे गए थे। इसके अलावा 920 ग्राम सोना और नेपाल में अकूत संपत्ति होने के सबूत भी विभाग को दिए गए थे।
सरकारी राशि गबन का भी आरोप
इक़बाल अंसारी ने आरोप लगाया कि अधिकारी पर करीब दो से ढाई करोड़ रुपये की सरकारी राशि के गबन का भी मामला है। उन्होंने दावा किया कि उनकी जानकारी के अनुसार करीब 83 लाख रुपये नकद सरकारी राशि भी रखी गई है। शिकायतकर्ता ने कहा कि आरोपी अधिकारी के पास बिहार ही नहीं बल्कि नेपाल में भी बड़ी संपत्ति है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- पटना की मंडी में भीषण आग, कपूर और पूजा सामग्री की दुकान जलकर खाक; लाखों का नुकसान
EOU ने क्या कहा?
EOU के डीएसपी नरेन्द्र शर्मा ने बताया कि बीडीओ के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिली थी। इसी मामले में सर्च वारंट जारी होने के बाद उनके विभिन्न ठिकानों की तलाशी ली जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान बरामद दस्तावेजों और अन्य सामग्रियों की जांच की जाएगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
शिकायतकर्ता ने कार्रवाई का किया स्वागत
मामले के शिकायतकर्ता इक़बाल अंसारी ने EOU की कार्रवाई की सराहना की। उन्होंने कहा कि उनकी शिकायत पर टीम ने छापेमारी की है, जिसके लिए वह अधिकारियों का धन्यवाद करते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि जांच में आय से अधिक संपत्ति का बड़ा मामला सामने आएगा और पूरे नेटवर्क का खुलासा होगा।