{"_id":"6a167d3ac72a4ef26c036fcd","slug":"fire-broke-out-in-puja-shop-marufganj-mandi-malsalami-patna-bihar-police-bihar-news-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : पटना की मंडी में भीषण आग, कपूर और पूजा सामग्री की दुकान जलकर खाक; लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : पटना की मंडी में भीषण आग, कपूर और पूजा सामग्री की दुकान जलकर खाक; लाखों का नुकसान
Wed, 27 May 2026 10:42 AM IST
Krishan Ballabh Narayan
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Krishan Ballabh Narayan
Updated Wed, 27 May 2026 10:42 AM IST
सार
Bihar : अचानक धुंए का गुब्बार आसमान में दिखने लगा। आसपास के लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने पूरी दुकान को आग के आगोश में ले लिया। चारों तरफ अफरातफरी का माहौल हो गया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची अग्निशमन की टीम।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पटना के प्रसिद्ध व्यापारिक केंद्र मारूफगंज मंडी में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। यह अगलगी में पूजा सामग्री और कपूर की दुकान में लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी दुकान व गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। घटना मालसलामी थाना क्षेत्र की है।
विज्ञापन
चिंगारी से भड़की आग
घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शुरुआत एक छोटी सी चिंगारी से हुई थी। लेकिन दुकान के भीतर भारी मात्रा में रखा कपूर, धूप, तेल और अन्य ज्वलनशील सामान होने के कारण आग ने तुरंत रौद्र रूप ले लिया। देखते ही देखते आग ने पूरे दूकान को अपने आगोश में ले लिया। अचानक आग लगते देखकर आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। लोग अपनी जान बचाने के लिए सड़कों की तरफ भागने लगे।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें-Bihar: पटना के IGIMS में आयुष्मान भारत योजना में बड़ा घोटाला, फर्जी भर्ती और डिस्चार्ज से कितना गबन किया?
विज्ञापन
दमकल की चार गाड़ियों ने पाया काबू
घटना के संबंध नमें स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे की जानकारी तुरंत स्थानीय मालसलामी थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की चार गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं। अग्निशमन टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, जब तक आग बुझाई जाती, तब तक दुकान और गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर पूरी तरह राख हो चुका था। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि मारूफगंज एक बेहद व्यस्त और सघन बाजार है। अगर दमकल की गाड़ियां समय पर नहीं पहुंचती, तो आग पूरी मंडी में फैल सकती थी।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : राजधानी के बड़े कारोबारी के घर छापेमारी, प्रवर्तन निदेशालय के द्वारा भी की गई थी कार्रवाई
स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने प्रशासन से की है मांग
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है कि बाजार क्षेत्र में अग्निशमन की व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जाए। साथ ही संकरी गलियों में फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के आने-जाने के रास्ते दुरुस्त रखे जाएं। फिलहाल आग पूरी तरह बुझ चुकी है और स्थिति नियंत्रण में है। स्थानीय लोगों ने बताया कि आग शार्ट सर्किट के कारण लगी है।
यह खबर भी पढ़ें-Ritu Jaiswal : कौन हैं भाजपा में आईं रितु जायसवाल? आते ही BJP का नाम बदल डाला, फिर खुद भी हंसने लगीं