फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga: Daughter-in-law absconds with lover from DMCH, husband filed FIR against youth from same village

Love Affair: सास की तीमारदारी करने आई बहू प्रेमी संग फरार, पति ने गांव के ही युवक पर दर्ज कराई FIR

Fri, 28 Mar 2025 05:26 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Fri, 28 Mar 2025 05:26 PM IST
सार

Darbhanga News: डीएमसीएच में सास का इलाज कराने आई बहू दस दिन तीमारदारी करने के बाद अचानक लापता हो गई। इसके बाद लापता महिला के पति ने थाने में पत्नी की बरामदगी की गुहार लगाई है। साथ ही उसने गांव के एक युवक पर एफआईआर दर्ज कराई है। जानें मामला...।

विज्ञापन
Darbhanga: Daughter-in-law absconds with lover from DMCH, husband filed FIR against youth from same village
दरभंगा मेडिकल कॉलेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (DMCH) में अपनी सास की तीमारदारी कर रही एक बहू के अचानक प्रेमी संग फरार होने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद महिला के पति ने गांव के ही एक युवक अमरजीत दास पर बहला-फुसलाकर पत्नी को भगाने का आरोप लगाया है और केवटी थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई है।

विज्ञापन

 
DMCH के मेडिसिन विभाग के वार्ड-5 में भर्ती महिला की सास का इलाज चल रहा था, जहां वह पिछले दस दिनों से तीमारदारी कर रही थी। लेकिन 22 मार्च की दोपहर वह अचानक लापता हो गई। यह घटना अस्पताल में चर्चा का विषय बन गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar:जिंदा महिला के नाम पर बना दिया मृत्यु प्रमाण पत्र, पिता पर फर्जीवाड़े का आरोप; वजह जानकर चकरा जाएंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कैसे हुआ पूरा घटनाक्रम?
महिला के पति ने पुलिस को बताया कि 12 मार्च को उसकी मां की तबीयत बिगड़ने पर उसे DMCH में भर्ती कराया गया था। सास को मेडिसिन विभाग के वार्ड-5 के बेड नंबर चार पर भर्ती किया गया था। महिला पूरी निष्ठा से अपनी सास की देखभाल कर रही थी, लेकिन 22 मार्च को अचानक वह लापता हो गई।

 
पति ने अस्पताल और आसपास के इलाकों में अपनी पत्नी की काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। जब उसने पत्नी के मोबाइल पर कॉल किया तो वह स्विच ऑफ मिला। इसके बाद वह गांव जाकर पता लगाने लगा कि उसकी पत्नी कहां हो सकती है। गांव पहुंचने पर उसे जानकारी मिली कि केवटी थाना क्षेत्र के विशनपुर परसा गांव निवासी अजय दास का पुत्र अमरजीत दास उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है।

यह भी पढ़ें- Bihar News:पांच डिसमिल जमीन को लेकर हुई मारपीट में बुजुर्ग की मौत, पुत्र और बहू घायल; गांव में तनाव
 
पति ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
घटना के बाद पति ने केवटी थाना में आरोपी अमरजीत दास के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। केवटी थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और महिला की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही महिला को बरामद कर लिया जाएगा। अस्पताल में हुई यह घटना चर्चा का विषय बनी रही। परिजनों को विश्वास नहीं हो रहा कि तीमारदारी के बहाने आई महिला अपने प्रेमी के साथ भाग सकती है। वहीं, पति और उसकी मां दोनों सदमे में हैं। पुलिस अब आरोपी युवक और महिला दोनों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed