फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Saharsa: Elderly man died, son and daughter-in-law injured in fight over 5 decimal land; tension in village

Bihar News: पांच डिसमिल जमीन को लेकर हुई मारपीट में बुजुर्ग की मौत, पुत्र और बहू घायल; गांव में तनाव

Fri, 28 Mar 2025 04:58 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 28 Mar 2025 04:58 PM IST
सार

Saharsa News: पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है। उन्होंने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है और जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Saharsa: Elderly man died, son and daughter-in-law injured in fight over 5 decimal land; tension in village
घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहरसा जिले के सलखुआ थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर हिंसक झड़प हुई, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि मृतक का पुत्र और दो महिलाएं घायल हैं। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar:जिंदा महिला के नाम पर बना दिया मृत्यु प्रमाण पत्र, पिता पर फर्जीवाड़े का आरोप; वजह जानकर चकरा जाएंगे
विज्ञापन

 
कोर्ट में लंबित था जमीन विवाद, घर लौटते ही हुआ हमला
जानकारी के मुताबिक, घटना सलखुआ थाना क्षेत्र के गौरदह पंचायत स्थित कबिया गांव की है। मृतक की पहचान 60 वर्षीय राजेंद्र सादा के रूप में हुई है। उनके बेटे दीपक सदा ने बताया कि गांव के दीपक यादव और जय नारायण यादव से पांच डिसमिल जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, जो कोर्ट में लंबित था। गुरुवार को दीपक सदा इस केस के सिलसिले में सहरसा कोर्ट गए थे और शाम को जब वह घर लौटकर नाश्ता कर रहे थे। तभी दीपक यादव, जय नारायण यादव सहित अन्य लोगों ने हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
चापाकल के हैंडपंप से किया हमला, चार लोग घायल
दीपक सदा ने बताया कि हमलावरों ने चापाकल के हैंडपंप से उनके पिता, उन्हें, उनकी पत्नी और उनके भाई की पत्नी पर हमला कर दिया। इस हमले में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में 60 वर्षीय राजेंद्र सदा (इलाज के दौरान मौत), 30 वर्षीय दीपक सदा (मृतक का पुत्र), 20 वर्षीय गुड़िया देवी (परिवार की सदस्य) और 25 वर्षीय रिका देवी (परिवार की सदस्य) शामिल हैं।

 
इलाज के दौरान तोड़ा दम
हमले के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को सलखुआ अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद सभी को सहरसा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। शुक्रवार को इलाज के दौरान राजेंद्र सादा की मौत हो गई। सलखुआ थानाध्यक्ष विशाल कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है। उन्होंने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है और जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Bpsc Result:बीपीएससी 70वीं प्रारंभिक परीक्षा के खिलाफ दायर याचिका हाइकोर्ट से खारिज, लागू रहेगा जारी रिजल्ट
 
इलाके में तनाव, परिजनों ने की न्याय की मांग
इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। मृतक के परिजनों ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त सजा की मांग की है। वहीं, पुलिस ने इलाके में शांति बनाए रखने के लिए सुरक्षा बढ़ा दी है। इस मामले में आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस कोर्ट से जुड़े दस्तावेजों की जांच भी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed