{"_id":"681dfba0eb12747c770cfec0","slug":"bihar-news-darbhanga-woman-dancer-was-stabbed-after-being-molested-three-injured-are-being-treated-at-dmch-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: महिला डांसर के साथ छेड़छाड़ के बाद चाकूबाजी, तीन गंभीर घायलों का DMCH में इलाज जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: महिला डांसर के साथ छेड़छाड़ के बाद चाकूबाजी, तीन गंभीर घायलों का DMCH में इलाज जारी
Fri, 09 May 2025 06:27 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 09 May 2025 06:27 PM IST
सार
Woman Dancer Was Stabbed: महिला डांसर के साथ छेड़छाड़ के बाद चाकूबाजी की घटना हुई है। डांसर की हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं, घायल तीन युवकों का इलाज DMCH में चल रहा है।
विज्ञापन
घायल का इलाज जारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दरभंगा जिले में बिरौल थाना क्षेत्र के शिवनगर घाट में एक महिला डांसर ने आत्मरक्षा में चाकू मारकर तीन युवकों को जख्मी कर दिया है। बिरौल थाना क्षेत्र के पोखराम गांव में प्रोग्राम के बाद टेम्पो से लौट रही पांच महिला डांसरों के साथ शिवनगर घाट चौक के कुछ युवकों ने टेम्पो सवार महिला डांसर का बाल खिंचकर उतार लिया गया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। इस दौरान महिला डांसर खुशी यादव ने भी आत्मरक्षा में चाकू से वार कर दिया, जिससे तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वहीं, युवकों की पिटाई से डांसर भी बेहोश हो गई। सभी घायलों को इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
चाकूबाजी की घटना में महिला डांसर खुशी यादव सहित चार लोग जख्मी हो गए हैं। चाकूबाजी और मारपीट की घटना के बाद महिला डांसर को बेहोशी की हालत में डीएमसीएच में भर्ती करवाया गया है। जहां डांसर की हालत की हालत नाजुक बताई जा रही है। जबकि चाकूबाजी में घायल तीन युवकों में एक युवक शिवम सिंह की हालत नाजुक बताई जा रही है। उसके पेट की आंत तक बाहर आ गया है, जिसका डीएमसीएच के डॉक्टरों ने करीब तीन घण्टे तक ऑपरेशन करके बाहर निकल आए। आंत को भीतर कर दिया, लेकिन अभी उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. सुनील कुमार ने किया पौधारोपण, नाम रखा सिंदूर
विज्ञापन
बता दें कि बिरौल थाना क्षेत्र में एक उपनयन संस्कार में प्रोग्राम कर लौट रही पांच महिला डांसरों के साथ कुछ युवकों ने टेम्पो सवार महिला डांसरों के साथ शिवनगर घाट में छेड़खानी करने लगे। इस दौरान युवकों के द्वारा मारपीट करने पर महिला डांसर खुशी यादव ने आत्मरक्षा में चाकू निकाल कर युवकों पर वार कर दिया। इसमें तीन युवकों को चाकू मारकर लहुलुहान कर दिया। लड़की द्वारा चाकू मारने के क्रम शिवम सिंह के पेट का आंत तक बाहर निकल आया। बाकी दो युवक शिवम मिश्रा और सत्यम कुमार मिश्रा भी चाकू लगने घायल हो गए हैं। सभी का इलाज डीएमसीएच के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है।
यह भी पढ़ें: सारण विकास मंच द्वारा महाराणा प्रताप जयंती समारोह का आयोजन, राष्ट्रभक्ति और स्वाभिमान का संदेश
बेहोशी की हालत में डांसर खुशी यादव ने बताया कि उसके साथ कुछ युवकों ने छेड़खानी की घटना कर रहे थे। उसने कहा कि वह अपने बचाव में चाकू निकाल कर वार दिया। हालांकि, वह युवकों पहचानती नहीं। फिलहाल, उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। डांसर के पति प्रेम कुमार ने बताया कि उसको जब सूचना मिली, तब उसने उसके साथ काम करने वाली अन्य डांसरों और ऑर्केस्ट्रा ले मालिक को फोन लगाया। लेकिन सभी का मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा है।