फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar Maharana Pratap Jayanti celebrations organized by Saran Vikas Manch message patriotism and self-respect

Bihar News: सारण विकास मंच द्वारा महाराणा प्रताप जयंती समारोह का आयोजन, राष्ट्रभक्ति और स्वाभिमान का संदेश

Fri, 09 May 2025 06:10 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 09 May 2025 06:10 PM IST
सार

Maharana Pratap Jayanti: सारण विकास मंच द्वारा महाराणा प्रताप जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इसके जरिए राष्ट्रभक्ति और स्वाभिमान का संदेश दिया गया।

विज्ञापन
Bihar Maharana Pratap Jayanti celebrations organized by Saran Vikas Manch message patriotism and self-respect
सारण विकास मंच के लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सारण विकास मंच ने वीरता और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक महाराणा प्रताप की जयंती पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। छपरा स्थित कार्यालय सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण के साथ हुई। उपस्थितजनों ने देश की सुरक्षा में तैनात भारतीय सेना के साहस और समर्पण को भी नमन किया। कार्यक्रम में महाराणा प्रताप के शौर्य, बलिदान और राष्ट्रनिष्ठा को विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से स्मरण किया गया। खास आकर्षण रही “महाराणा का शौर्य गायन”  जिसे कु. अंशिका और कु. अन्वेषा ने हारमोनियम पर भगवान शर्मा की संगत में भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया।

विज्ञापन


समारोह में महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण के बाद मुख्य अतिथि श्याम प्रसाद साह को विशेष सम्मान प्रदान किया गया। वहीं, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सारण विकास मंच के संयोजक शैलेंद्र प्रताप सिंह को तलवार और पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। मंच संचालन अमित नयन, धन्यवाद ज्ञापन विनोद मांझी ने किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर सारण विकास मंच के संयोजक शैलेंद्र प्रताप सिंह ने महाराणा प्रताप की आत्मबल और स्वतंत्रता के प्रति अटूट निष्ठा को याद करते हुए कहा कि महाराणा प्रताप ने संघर्षशील मृत्यु को अपमानित जीवन से श्रेष्ठ माना। उनका जीवन हमें सिखाता है कि आत्मसम्मान और देश की स्वतंत्रता सर्वोपरि है। उन्होंने वर्तमान समय में भारत पर पड़ोसी देश पाकिस्तान द्वारा किए जा रहे आतंकी हमलों का भी उल्लेख करते हुए कहा कि भारतीय सेना प्रतिदिन दुश्मनों की नापाक मंशा को नाकाम कर रही है, ठीक उसी तरह जैसे महाराणा प्रताप ने मुगलों के आगे झुकने से इंकार कर दिया था। श्री सिंह ने यह भी याद दिलाया कि महाराणा प्रताप की संघर्ष यात्रा में भामा शाह जैसे निष्ठावान सहयोगी और भील समाज जैसे समर्पित साथी शामिल थे। भामा शाह ने अपना पूरा धन राणा की सेना के पुनर्गठन में अर्पित कर दिया था, जिससे वर्षों तक हजारों सैनिकों का वेतन दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल


शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि महाराणा प्रताप ने विभिन्न जातियों और धर्मों को साथ लेकर एकजुटता की मिसाल पेश की थी। उनके सेनापति हकीम खान सूरी, जो अफगानी मूल के थे, इस बात के प्रमाण हैं कि प्रताप का संघर्ष केवल क्षेत्रीय नहीं, बल्कि राष्ट्रव्यापी अस्मिता की रक्षा का प्रयास था। 

यह भी पढ़ें: राजस्व कर्मचारियों को हड़ताल समाप्त करने का विभाग का निर्देश, सभी डीएम को जारी किया पत्र

इस आयोजन में जिले के कई शिक्षाविद, समाजसेवी, विद्यार्थी और सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़ी हस्तियों ने भाग लिया। उपस्थित प्रमुख लोगों में जिला परिषद सदस्य छविनाथ सिंह, रितेश सिंह, भोलू सिंह, अमरनाथ सिंह, संतोष सिंह, बबलू सिंह, गोलू सिंह, अभिषेक राय, सोनू राय, बच्चा सिंह, डॉ. ददन महतो, राकेश सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed