फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar news: Criminals shot postal staff in the house darbhanga bihar police investigation

Bihar news : अपराधियों ने डाककर्मी को घर मे घुसकर मारी गोली, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

Thu, 03 Apr 2025 12:00 AM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Thu, 03 Apr 2025 12:00 AM IST
सार

Bihar : बिहार का एक जिला और उस जिले के आसपास के क्षेत्र में रहने वाले     लोग बहुत सौम्य होते हैं, इसलिए गोली चलने की आवाज सुनकर हर कोई हैरान  हो रहा था। आवाज की तरफ बढ़ने के बाद देखा कि डाककर्मी अपने घर में खून से लथपथ पड़ा हुआ था। 

विज्ञापन
Bihar news: Criminals shot postal staff in the house darbhanga bihar police investigation
अलीनगर थाना

विस्तार

दरभंगा में अलीनगर थाना क्षेत्र के दसौथ गांव में दो बाइक सवार तीन अपराधियों ने घर मे घुसकर डाककर्मी को गोली मार दी है। बताया जाता है अपराधियों ने डाककर्मी पर तीन गोलियां दागी, लेकिन दो गोली मिस फायर हो गई जबकि एक गोली डाककर्मी के पेट मे लगी है। घायल कर्मी को परिजनों ने अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया है। घटना की सूचना मिलते अलीनगर थाना सहित बेनीपुर एसडीपीओ आशुतोष कुमार भी मौके पर पहुँचकर परिजनों से घटना की जानकारी ली है। वहीं थाना की पुलिस ने तत्काल सीसीटीवी फुटेज की जांचकर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar : होटल मालिक का सर्वेंट क्वार्टर था बंद, पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो युवक-युवती मरे मिले; FSL टीम पहुंची
विज्ञापन


घटना के संबंध में बताया जाता है कि देर शाम दो बाइक सवार तीन अपराधी कृष्णकांत झा के घर पहुँचकर गोली बारी की घटना को अंजाम दिया है। बताया जाता है अपराधियों ने डाककर्मी पर तीन गोली चलाई है पहली गोली पेट मे जाकर लगी जबकि बाकी दो गोली मिस फायर हो गई। गोली लगते ही वह जख्मी हो गया। गम्भीर हालत में भी उसने अपराधियों को पकड़ने की काफी कोशिश की लेकिन वह भागने में सफल हो गया। घायल डाककर्मी को अलीनगर पीएचसी में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया जहां उसकी हालत चिंताजनक बताते हुए डीएमसीएच रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में बेनीपुर के एसडीपीओ आशुतोश कुमार ने बताया की घटना की सूचना मिलते ही घायल डाककर्मी को इलाज के लिए डीएमसीएच भेजा गया है। हालांकि पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। शीघ्र ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

यह खबर भी पढ़ें - Bihar News : वर्षों का फरारी नक्सली चढ़ा पुलिस के हत्थे, कई थानों का है गंभीर आरोपी; जानिये कौन है कुख्यात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed