{"_id":"6ab7515754cfee58d405904d","slug":"bihar-news-doubt-jdu-candidate-contesting-elections-university-sought-guidelines-from-raj-bhavan-darbhanga-news-c-1-1-noi1239-4766837-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरभंगा एमएलसी चुनाव: जदयू उम्मीदवार डॉ. घनश्याम राय के चुनाव लड़ने पर संशय, एलएनएमयू ने राजभवन से मांगी एनओसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरभंगा एमएलसी चुनाव: जदयू उम्मीदवार डॉ. घनश्याम राय के चुनाव लड़ने पर संशय, एलएनएमयू ने राजभवन से मांगी एनओसी
Sat, 26 Sep 2026 02:33 PM IST
दरभंगा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: दरभंगा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 02:33 PM IST
सार
दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी डॉ. घनश्याम राय के चुनाव लड़ने को लेकर एनओसी का पेच सामने आया है। एलएनएमयू ने एनओसी से जुड़े मामले में राजभवन से मार्गदर्शन मांगा है। डॉ. राय फिलहाल मुंगेर विश्वविद्यालय में रजिस्ट्रार के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन
डॉ घनश्याम राय
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जदयू ने डॉ. घनश्याम राय को अपना उम्मीदवार बनाया है। उम्मीदवार की घोषणा के बाद डॉ. राय के चुनाव लड़ने को लेकर संशय उत्पन्न हो गया है। विश्वविद्यालय के नियम के अनुसार उन्हें चुनाव लड़ने से पहले अपने विश्वविद्यालय से एनओसी (NOC) लेना अनिवार्य होता है। डॉ. राय ने ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU) से एनओसी मांगी है। इस पर विश्वविद्यालय की रजिस्ट्रार डॉ. विद्यारानी हांसदा ने राजभवन से मार्गदर्शन मांगा है।
दरअसल, डॉ. राय पर समस्तीपुर जिले के रोसड़ा अनुमंडल स्थित जेआर कॉलेज, रोसड़ा में वर्ष 2024 से 2025 के बीच प्राचार्य रहने के दौरान वित्तीय अनियमितता का आरोप लगा था। इस मामले में विश्वविद्यालय की जांच समिति अपनी रिपोर्ट विश्वविद्यालय को सौंप चुकी है। हालांकि, बताया जाता है कि जांच में अब तक प्राचार्य के खिलाफ कोई आरोप तय नहीं हो सका है। एलएनएमयू के कुलपति डॉ. संजय कुमार चौधरी ने बताया कि डॉ. राय के मामले में राजभवन से दिशा-निर्देश मांगा गया है। दिशा-निर्देश मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में डॉ. घनश्याम राय का पक्ष जानने के लिए कई बार फोन किया गया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया।
24 सितंबर को राजभवन को भेजा गया पत्र
बताया जाता है कि एलएनएमयू की रजिस्ट्रार डॉ. विद्यारानी हांसदा ने 24 सितंबर को पत्रांक LNMU/CR 42/26 के माध्यम से राजभवन को पत्र लिखा है। इसमें राज्यपाल सचिवालय और मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह से भी मार्गदर्शन मांगा गया है।डॉ. राय फिलहाल मुंगेर विश्वविद्यालय में रजिस्ट्रार के पद पर तैनात हैं। इससे पूर्व वे ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर विभाग में प्रोफेसर के पद पर तैनात थे। इसी दौरान उन्हें मुंगेर विश्वविद्यालय का रजिस्ट्रार बनाया गया था। इसलिए विश्वविद्यालय प्रशासन उन पर सीधे कार्रवाई नहीं कर सकता, जिस कारण राजभवन से दिशा-निर्देश मांगा गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- बिहार में नाबालिग से फिर बदसलूकी: इस बार भी समस्तीपुर से आया हैरान कर देने वाला वीडियो; लड़की का दुपट्टा खींचा
घनश्याम राय को टिकट मिलने के बाद सियासी हलचल
जदयू द्वारा डॉ. घनश्याम राय को दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बनाए जाने के बाद दरभंगा जदयू के भीतर राजनीतिक गतिविधियां भी दिखने लगी हैं। इस क्षेत्र से वर्तमान में कांग्रेस नेता डॉ. मदन मोहन झा विधान परिषद के सदस्य हैं। दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए डॉ. घनश्याम राय को जदयू ने 23 सितंबर को उम्मीदवार घोषित किया था। पिछले चुनाव में एनडीए ने अपना उम्मीदवार डॉ. सुरेश कुमार राय को बनाया था, जिन्हें डॉ. मदन मोहन झा से हार का सामना करना पड़ा था। फिलहाल डॉ. सुरेश राय ने 2026 के चुनाव से ठीक पहले पार्टी बदलते हुए जन सुराज का दामन थाम लिया है।