फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar News: Criminals shot a 65-year-old man for not paying extortion money

Bihar News: रंगदारी नहीं देने पर 65 वर्षीय बुजुर्ग को अपराधियों ने मारी गोली, बहू को भी किया लहूलुहान

Tue, 02 Sep 2025 05:30 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 02 Sep 2025 05:30 PM IST
सार

Bihar: मामले को लेकर कोसो देवी का आरोप है कि हमलावर परिवार शराब का कारोबार करता है और वे पड़ोसी हैं। वारदात के बाद घायल पक्ष ने खजौली थाना पुलिस को सूचना दी। फिलहाल पुलिस ने आवेदन देने की बात कही है

विज्ञापन
Bihar News: Criminals shot a 65-year-old man for not paying extortion money
घायल बहू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मधुबनी जिले में अपराध बेलगाम हो गया है। हत्या, लूट और डकैती की घटनाएं आम हो गई हैं। ताजा मामला खजौली थाना क्षेत्र का है, जहां रंगदारी नहीं देने पर अपराधियों ने 65 वर्षीय बुजुर्ग को गोली मार दी। इतना ही नहीं, बुजुर्ग की विकलांग बहू पर भी अपराधियों ने रॉड और हथौड़ी से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घटना में घायल सभी लोगों को पहले प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां बुजुर्ग की हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन

घायल बुजुर्ग की पहचान खजौली थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-2 निवासी 65 वर्षीय वैधनाथ पंडित के रूप में हुई है। उनकी बहू कोसो देवी ने बताया कि सुबह अचानक रघुनाथ पंडित, सचिन पंडित और गोविंद पंडित घर पर पहुंचे और उनके ससुर से रंगदारी की मांग करने लगे। जब उनके ससुर ने कहा कि "कौन-सा रुपया?", तभी आरोपियों ने पिस्टल निकालकर उन पर फायरिंग कर दी। गोली वैधनाथ पंडित के कनपटी में जा लगी। इसके बाद आरोपियों और उनके परिजनों ने मिलकर लात-घूंसे और हथियारों से हमला किया।

विज्ञापन


पढे़ं: जमालपुर में करमा पर्व पर हादसा, तीन दिनों में दो की गई जान; एक की तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

कोसो देवी का आरोप है कि हमलावर परिवार शराब का कारोबार करता है और वे पड़ोसी हैं। वारदात के बाद घायल पक्ष ने खजौली थाना पुलिस को सूचना दी। फिलहाल पुलिस ने आवेदन देने की बात कही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed