फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Girl Harassed on Way to Orchard FIR Against Four Accused in Darbhanga Tension After the Incident

बगीचे की ओर जा रही युवती से रास्ते में छेड़खानी: बिहार में चार आरोपियों के खिलाफ एफआईआर, घटना के बाद तनाव

Mon, 28 Sep 2026 09:38 AM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Mon, 28 Sep 2026 09:38 AM IST
सार

दरभंगा के बिशनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती से छेड़खानी के आरोप में चार लोगों के खिलाफ महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पीड़िता के आवेदन पर गनौर दास, रौशन दास, विकास दास और गुरुदेव दास को नामजद किया गया है। पुलिस मामले की जांच के साथ आरोपियों की तलाश कर रही है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है।

विज्ञापन
Girl Harassed on Way to Orchard FIR Against Four Accused in Darbhanga Tension After the Incident
बिशनपुर थाना क्षेत्र - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दरभंगा जिले के बिशनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवती के साथ छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। घटना के संबंध में पीड़िता ने चार नामजद लोगों के खिलाफ महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में गनौर दास, रौशन दास, विकास दास और गुरुदेव दास को नामजद किया गया है। प्राथमिकी दर्ज होते ही महिला थाना पुलिस ने जांच शुरू कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। वहीं, घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन


बगीचे की ओर जा रही थी युवती, रास्ते में मिले आरोपी
पीड़िता ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि शनिवार की शाम वह बगीचे की ओर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में चारों नामजद आरोपी मिले। आरोप है कि चारों ने उसके साथ छेड़खानी की। युवती ने इसका विरोध किया और किसी तरह वहां से निकलकर अपने घर पहुंची। घर पहुंचने के बाद उसने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए युवती के साथ महिला थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता के बयान और आवेदन के आधार पर पुलिस ने चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल कायम है। वहीं, प्राथमिकी दर्ज होते ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  बिहार में आसमान तक उठा पानी का ‘बवंडर’: तेज हवा-बारिश के बीच दिखा दुर्लभ नजारा, मौसम विभाग ने क्या बताया?
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपों की सत्यता की जांच कर रही पुलिस
इस संबंध में महिला थानाध्यक्ष पुष्पलता कुमारी ने बताया कि एक युवती के आवेदन पर चार नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच के दौरान लगाए गए आरोपों की सत्यता सामने आने के बाद आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि घटना के समय मौके पर कौन-कौन लोग मौजूद थे और घटनाक्रम किस परिस्थिति में हुआ। मामले में पीड़िता और संबंधित लोगों से पूछताछ कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed