फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar: High speed Hiva hits bike rider dies on the spot news in hindi

Bihar: तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार को मारी ठोकर, मौके पर मौत; फरार चालक की तलाश जारी

Tue, 08 Jul 2025 04:32 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 08 Jul 2025 04:32 PM IST
सार

Bihar: घटना की सूचना मिलते ही फुलपरास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मधुबनी भेज दिया। हादसे की खबर जैसे ही परिजनों तक पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Bihar: High speed Hiva hits bike rider dies on the spot news in hindi
घटनास्थल पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मधुबनी जिले के फुलपरास थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह दर्दनाक सड़क हादसा फुलपरास हटिया बांध एनएच-57(27) पर मंगलवार को हुआ।

विज्ञापन

मृतक की पहचान लौकही प्रखंड में कृषि समन्वयक के पद पर कार्यरत 36 वर्षीय चंदन कुमार के रूप में हुई है। वह घोघरडीहा प्रखंड के बथनाहा गाँव के निवासी थे। बताया जा रहा है कि चंदन कुमार बाइक से बथनाहा से लौकही जा रहे थे, इसी दौरान तेज रफ्तार हाइवा ने उनकी बाइक में जोरदार ठोकर मार दी।

विज्ञापन


पढ़ें: दरभंगा-मधुबनी NH-27 पर ट्रक और ई-रिक्शा की टक्कर में तीन की मौत, घायल महिला की हालत नाजुक

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही फुलपरास थाना पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मधुबनी भेज दिया। हादसे की खबर जैसे ही परिजनों तक  पहुँची, परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हाइवा चालक की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed