फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar Darbhanga father arranged marriage she rejected him accepted Nikah husband threw her out name not FIR

Bihar News: पिता ने कराई शादी तो उसे ठुकरा कर निकाह किया कबूल; शौहर ने निकाला, मगर अब भी FIR में उसका नाम नहीं

Thu, 10 Apr 2025 02:47 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 10 Apr 2025 02:47 PM IST
सार

Bihar Love Story: पहली शादी हिंदू रीति-रिवाज से की गई। जब लड़की ससुराल गई, तब उसे पड़ोस के युवक शाहिद से प्यार हो गया। दोनों ने गांव छोड़ दिया और कमतौल थाना क्षेत्र के टेकटार में रहने लगे थे। अब शाहिद दूसरी लड़की से शादी कर रहा था, जिसका इसने विरोध किया तो उसे घर से निकाल दिया।

विज्ञापन
Bihar Darbhanga father arranged marriage she rejected him accepted Nikah husband threw her out name not FIR
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फ्रीपिक

विस्तार

बिहार के दरभंगा जिले में पहले हिंदू रीति-रिवाज से शादी की, फिर पड़ोस में रहने वाले मुस्लिम युवक शाहिद से प्यार के बाद कोर्ट में शादी कर ली। अब संतान नहीं होने पर प्रेमी के दूसरे निकाह में बाधा उत्पन्न करने के बाद ससुराल वालों ने प्रताड़ित करते हुए घर से निकाल दिया। विवाहिता ने 13 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


पूरी घटना विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के लक्ष्मीसागर मोहल्ले का है। एक पिता अपनी पुत्री की शादी मधुबनी जिले के बिस्फी थाना क्षेत्र के भपुरा गांव में बड़े ही धूमधाम से करते हुए बेटी को ससुराल से विदा किया था। जहां कुछ दिनों में ही उसका पड़ोस में रहने वाले एक मुस्लिम युवक शाहिद से नैना चार हो गई। कुछ ही दिनों में दोनों का प्यार परवान चढ़ गया और दोनों ने भागकर शादी रचाने का फैसला कर लिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: प्यार के खेल में परिजन ही बने दुश्मन, दिल्ली से लाकर घर में ले ली जान
विज्ञापन
विज्ञापन


भागकर कोर्ट में की शादी
इस बीच विवाहिता ने अपना ससुराल छोड़ा और प्रेमी ने अपने गांव को त्यागते हुए दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र स्थित टेकटार गांव में रहकर साल 2018 में कोर्ट में जाकर विधिवत शादी भी कर लिया। मामला तब बिगड़ गया, जब इस विवाहिता द्वारा संतान नहीं पैदा होने पर शाहिद और उसका परिवार दूसरा निकाह करने की सोच रहे थे, जिसका विवाहिता ने विरोध किया। इसके बाद मामला बिगड़ता चला गया। उसे जब ससुराल वालों ने प्रताड़ित करते हुए घर से निकाल दिया गया। इसके बाद विवाहिता ने थाना में ससुर सहित 13 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई है।

यह भी पढ़ें: दामाद ने लोहे की रॉड से मारकर ससुर की ले ली जान, पत्नी से इस बात का था विवाद

एफआईआर में पति शाहिद का नाम नहीं
हालांकि, कमतौल थाने में दर्ज प्राथमिकी में विवाहिता ने अपने पति शाहिद का नाम नहीं दिया है। जबकि वह अपने सुसर मो. अलाउद्दीन सहित 13 लोगों को आरोपी बनाया है। इसमें आरोप लगाया है कि जमीन रजिस्ट्री के नाम पर चार लाख रुपये की ठगी कर ली गई है। उसे अब घर से निकाल दिया गया है। अब वह न मायके जा रही है, न ससुराल और ने कोर्ट मैरिज वाले पति शाहिद के पास। मामले में कमतौल थाना के दारोगा और केस के अनुसंधानक ललन कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed