फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Son-in-law killed father-in-law murder case dispute with husband wife muzaffarpur bihar police

Bihar News : दामाद ने लोहे की रॉड से मारकर ससुर की ले ली जान, पत्नी से इस बात का था विवाद

Thu, 10 Apr 2025 11:45 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 10 Apr 2025 11:45 AM IST
सार

Murder Case : पत्नी से शौहर का विवाद चल रहा था। शौहर ने कई बार उसे मनाने की कोशिश की, लेकिन वह मानने के लिए तैयार नहीं थी। फिर वह अपने ससुराल आया और एक ऐसा खौफनाक कदम उठा लिया, जिसके बाद अब पुलिस उसे खोज रही है। 

विज्ञापन
Bihar News : Son-in-law killed father-in-law murder case dispute with husband wife muzaffarpur bihar police
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

मुजफ्फरपुर में ससुराल आए दामाद ने लोहे से रॉड से मारकर ससुर की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी दामाद मौके से फरार हो गया। घटना जैतपुर थाना क्षेत्र के गिजास की है। मृतक की पहचान रामचंद्र सहनी उर्फ डोमन सहनी (70) के रूप में की गई है। परिजनों ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई। घटनास्थल पर एफएसएल की टीम भी  पहुंची है और मामले की जांच कर रही है। आरोपी दामाद मुजफ्फरपुर शहर के अहियापुर थाना क्षेत्र के दादर का रहने वाला अजय कुमार सहनी है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar News: पकड़ौआ शादी के लिए सरकारी स्कूल के शिक्षक का अपहरण! दरभंगा से अगवा, इस जिले में मिला मोबाइल लोकेशन
विज्ञापन


पत्नी से इस बात का था विवाद 
घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि मृतक रामचंद्र सहनी उर्फ डोमन सहनी की बेटी दिल्ली में रहती है और वह अपने पति अजय कुमार सहनी के साथ नहीं रहती है। इसी बात को लेकर आरोपी दामाद अपने ससुर से नाराज रहता था। इस बात को लेकर वह जब भी ससुर के पास आता तो अपने ससुर से झगड़ा कर लिया करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दामाद का अपने ससुर से इस बात को लेकर कई महीनों से मनमुटाव चल रहा था। इसी बात को लेकर आज सुबह में वह अपने ससुराल पहुंचा तो फिर ससुर से उसकी कहासुनी    होने लगी। कहासुनी होते-होते दोनों के बीच नोकझोंक होने लगी, और फिर देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। इसी दौरान में वह घर में रखे हुए एक लोहे के रोड को उठाया और अपने ससुर रामचंद सहनी के सिर पर हमला कर दिया। लोहे के रोड से गंभीर रूप से घायल ससुर वहां अचेत होकर गिर पड़े, जिसके बाद परिवार के लोगों ने आनन फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर आरोपी दामाद मौके से फरार हो गया।

जांच में जुटी पुलिस 
पूरे मामले को लेकर जैतपुर थाना के प्रभारी कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि आज सुबह में सूचना मिली कि एक व्यक्ति की हत्या हो गई है। दामाद ने लोहे के रॉड से मार कर ससुर को घायल कर दिया, जिसमें उसकी मौत हो गई। फिलहाल आरोपी मौके से फरार है। एफएसएल की टीम को भी घटना की जानकारी दी गई है।  मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की जा रही है। मौके से एक लोहे का रॉड बरामद किया गया है। आगे की करवाई की जा रही है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed