{"_id":"67f76979b2608c333900207c","slug":"bihar-news-young-woman-murder-case-love-affair-honor-killing-samastipur-bihar-police-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : प्यार के खेल में परिजन ही बने दुश्मन, दिल्ली से लाकर घर में ले ली जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : प्यार के खेल में परिजन ही बने दुश्मन, दिल्ली से लाकर घर में ले ली जान
Thu, 10 Apr 2025 12:34 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Thu, 10 Apr 2025 12:34 PM IST
सार
Love Affair : बेटी को दिल्ली से वापस घर लौट आने की काफी कोशिश की गई। कोशिश सफल हुई और किसी तरह बेटी घर तक आ भी गई। अब बाथरूम में उसकी लाश मिली है। यह आत्महत्या है या ऑनर किलिंग? पुलिस इस बात की जांच कर रही है।
विज्ञापन
अब सिर्फ तस्वीरों में रहेगी साक्षी
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के तांडा गांव में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। प्रेम प्रसंग में घर से भागी युवती को परिवार वालों ने दिल्ली से बरामद कर लाया फिर उसकी गला घोंट कर हत्या कर दी। लड़की का शव उसके घर में ही बाथरूम में बंद मिला है। मां की शिकायत पर पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतका की पहचान मुकेश सिंह की पुत्री साक्षी (20) के रूप में की गई है। पुलिस ने इस मामले में लड़की के पिता मुकेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें -Bihar News: पकड़ौआ शादी के लिए सरकारी स्कूल के शिक्षक का अपहरण! दरभंगा से अगवा, इस जिले में मिला मोबाइल लोकेशन
विज्ञापन
घर वालों ने हत्या की दी जानकारी
घटना के संबंध में लड़की के मौसा विपिन कुमार का कहना है कि उनकी साढू की बेटी साक्षी गत 4 मार्च को पड़ोस के गांव के ही एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग में दिल्ली चली गई थी। सामाजिक दबाव के बाद लड़की की बरामदगी दिल्ली से की गई। दो दिन पूर्व लड़की को दिल्ली से मोहिउद्दीन नगर लाया गया था। इसी दौरान अब यह बात सामने आया कि उनके साढू ने अपनी पुत्री की हत्या कर शव को कहीं फेंक दिया है। इसके अलावा उनकी साली भी उनके पास पहुंचकर इस बात की जानकारी दी। फिर वह लड़की की खोजबीन करने के लिए पहुंचे तो तरह-तरह से उनके साढू द्वारा जवाब दिया जा रहा था। पिता ने अपनी बेटी के भाग जाने की बात करने लगे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। जब मौके पर पुलिस पहुंची तो शव की तलाश शुरू की गई। शव घर के ही बाथरूम में बंद मिला। बाथरूम में बाहर से ताला लगा हुआ था। इस दौरान पुलिस द्वारा उनके साढू से पूछताछ की गई तो हत्या की बात बताई। इसके बाद पुलिस ने पिता मुकेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। मुकेश सिंह पूर्व सैनिक बताए गए हैं।
विज्ञापन
दोनों अलग-अलग जाति से हैं
स्थानीय लोगों का कहना है कि साक्षी और उसके प्रेमी दोनों अलग-अलग जातिके हैं। दोनों पड़ोसी गांव के ही रहने वाले हैं। दोनों के घर की दूरी महज 500 मीटर की है। बताया जाता है कि कॉलेज आने-जाने के दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ी थी। लेकिन दोनों के इस संबंध को लेकर परिवार वाले तैयार नहीं थे। इसके बाद दोनों घर से भाग गए थे। लोगों का कहना है कि दिल्ली में लड़का के संबंधी ने लड़की को परिजनों के हाथों सौंप दी थी। उस समय वेलोग बाजार में थे, जिसका उन लोगों ने वीडियो भी बनाया था।
यह खबर भी पढ़ें -Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा की 243 सीटों पर इस बार 2010 वाला खेला होगा? दावे-तैयारी के बीच हकीकत समझें
मां के बयान पर पिता गिरफ्तार
पटोरी के डीएसपी बीके मेधावी ने बताया कि यह ऑनर किलिंग का मामला है। लड़की की मां के बयान के आधार पर उसके पिता मुकेश कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। लड़की के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।