{"_id":"6800b84c1287c759690087cc","slug":"bihar-darbhanga-drm-vinay-srivastava-stations-samastipur-railway-division-ready-by-june-amrit-bharat-yojana-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: DRM विनय श्रीवास्तव बोले- समस्तीपुर रेलमंडल के 4 स्टेशन जून तक अमृत भारत योजना के तहत बनकर होंगे तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: DRM विनय श्रीवास्तव बोले- समस्तीपुर रेलमंडल के 4 स्टेशन जून तक अमृत भारत योजना के तहत बनकर होंगे तैयार
Thu, 17 Apr 2025 01:44 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 17 Apr 2025 01:44 PM IST
सार
Samastipur Railway Division: समस्तीपुर रेल मंडल के चार स्टेशन जून तक अमृत भारत योजना के तहत बनकर तैयार हो जाएंगे। यह जानकारी डीआरएम विनय कुमार श्रीवास्तव ने दी।
विज्ञापन
निरीक्षण करते हुए डीआरएम और सांसद सहित अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा सांसद गोपाल जी ठाकुर और समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम विनय कुमार श्रीवास्तव ने लहेरियासराय स्टेशन पर चल रहे अमृत भारत स्टेशन का निरीक्षण किया। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बिहार के 91 स्टेशनों को अमृत भारत स्टेशन के रूप में विकसित करने का शिलान्यास किया गया था।
विज्ञापन
इसमें समस्तीपुर रेल मंडल में कुल 31 स्टेशनों को विकसित करने का काम तेजी से चल रहा है। लहेरियासराय स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य से डीआरएम और सांसद संतुष्ट दिखाई दे रहे थे। कार्य धीमी गति से चलने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। वहीं, स्टेशन और बन रहे लॉ कॉस्ट ओवरब्रिज के निर्माण को भी तेजी से खत्म करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: महागठबंधन की बैठक से पहले राजद विधायक रीतलाल यादव ने किया सरेंडर, छह दिन से तलाश रही थी पुलिस
विज्ञापन
लहेरियासराय स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम विनय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि उनके रीजन में कुल 1000 हजार रुपये की लागत से 21 अमृत भारत स्टेशन का निर्माण चल रहा है। इस वर्ष जून लहेरियासराय स्टेशन सहित चार रेलवे स्टेशन का काम पूरा हो जाएगा। वहीं, उन्होंने दरभंगा रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। उसका नक्शा भी बनकर तैयार हो गया है। अब स्टेशन यात्री सुविधाओं को शिफ्टिंग करने का काम किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: इंटर की छात्रा ने फंदे से झूलकर दे दी जान, पिता ने कहा- चाय पिलाने के बाद कमरे में गई और ऐसा किया
वहीं, सांसद गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि लहेरियासराय स्टेशन का अमृत भारत योजना के तहत विकसित करने के काम का निरीक्षण किया गया है। इसमें काम में थोड़ा तेजी लाने का निर्देश सम्बंधित अधिकरियों को दिया गया है। दरभंगा रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय स्टेशन बनाने का काम भी तेजी से किया जा रहा है।