फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Inter student commits suicide in Purnia: Bihar police engaged in investigation

Bihar News: इंटर की छात्रा ने फंदे से झूलकर दे दी जान, पिता ने कहा- चाय पिलाने के बाद कमरे में गई और ऐसा किया

Thu, 17 Apr 2025 11:21 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 17 Apr 2025 11:21 AM IST
सार

Purnea News: घर में सबकुछ ठीक था। छात्रा भी खुश दिख रही थी। उसने अपने घरवालों को चाय बनाकर पिलाया। इसके बाद कमरे में गई। कुछ देर बाद जब परिजन उसके कमरे में गए तो हैरान रह गए।

विज्ञापन
Bihar News: Inter student commits suicide in Purnia: Bihar police engaged in investigation
हादसे के बाद जांच में जुटी पुलिस।

विस्तार

पूर्णिया में एक इंटर की छात्रा ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजनों ने आननफानन में छात्रा को इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसीएच में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने कहा कि घटना को लेकर परिजनो द्वारा कोई जानकारी नहीं दी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। घटना मधुबनी टीओपी क्षेत्र की है। 

विज्ञापन


घटना के संबंध में पिता ने बताया कि मेरी पुत्री इंटर में पढ़ाई करती थी। घर के पास मेरा छोटा सा किराना दुकान है। किराना दुकान चलाकर ही घर का भरण पोषण करते हैं। बुधवार देर शाम मेरी पुत्री सभी को चाय बनाकर पिलाया भी उसके बाद खुद वह भी चाय पी। हम दुकान पर ही बैठे हुए थे। कुछ देर के बाद मेरा भाई हल्ला करने लगा। हल्ला की आवाज सुनकर जब घर के अंदर गया तो देखा पुत्री बेहोशी हालत में पड़ा हुआ है। गले पर फंदे से लटकने का निशान दिखे। जिसे आननफानन में इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान कुछ देर बाद ही डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में जुटी पुलिस
परिजनों ने कहा छात्रा चार भाई बहन में सबसे छोटी थी। पढ़ाई में तेज थी। आत्महत्या क्यों की? इसकी कोई जानकारी नहीं है। पूर्णिया जीएमसीएच के कर्मी ने बताया कि लड़की का इलाज के लिए लाने के दौरान रास्ते ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मधुबनी टीओपी प्रभारी सूरज प्रसाद ने कहा कि घटना को लेकर परिजनों द्वारा कोई जानकारी नहीं दी है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। 

राजद विधायक रीतलाल यादव ने किया सरेंडर, छह दिन से तलाश रही थी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed