फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: RJD MLA Ritlal Yadav surrendered, Bihar Police was searching for him: Patna Police, STF

Bihar News: महागठबंधन की बैठक से पहले राजद विधायक रीतलाल यादव ने किया सरेंडर, छह दिन से तलाश रही थी पुलिस

Thu, 17 Apr 2025 08:44 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 17 Apr 2025 08:44 AM IST
सार

राजद विधायक और बाहुबली नेता रीतलाल यादव के कई ठिकानों पर बिहार पुलिस की अलग-अलग टीम ने छापेमारी की थी। इसके बाद से राजद विधायक फरार चल रहे थे। आज सुबह रीतलाल यादव ने अपने सहयोगियों के साथ आत्मसमर्पण कर दिया। 

विज्ञापन
Bihar News: RJD MLA Ritlal Yadav surrendered, Bihar Police was searching for him: Patna Police, STF
रीतलाल यादव और लालू प्रसाद यादव - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पिछले कई दिनों से फरार चले राष्ट्रीय जनता दल के विधायक और लालू प्रसाद के करीबी रीतलाल यादव ने आत्मसमर्पण कर दिया है। उन्होंने दानापुर व्यवहार न्यायालय के एसीजेएम पांच प्रियंका कुमार के कोर्ट में चिक्कू यादव, पिक्कू यादव, श्रवण यादव व अन्य सहयोगियों के साथ सरेंडर किया है। इसके बाद रीतलाल यादव को बेऊर जेल भेज दिया गया। खास बात यह है कि आज ही पटना में महागठबंधन की बैठक है। पटना पुलिस पिछले पांच दिन से राजद विधायक रीतलाल यादव की तलाश में छापेमारी कर रही थी। इसको लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के नेता लगातार महागठबंधन पर सवाल उठा रही थी।

विज्ञापन


इस मामले में पटना एसएसपी ने कहा कि अगर आगे साक्ष्य मिलेगा तब हमलोग विधायक और आत्मसमर्पण करने वाले लोगों को रिमांड पर लेंगे।  बता दें कि 11 अप्रैल को बिहार पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स की अलग-अलग टीम ने 500 पुलिसकर्मियों के साथ राजद विधायक रीतलाल यादव के पटना के कोथवा स्थित आवास, कार्यालय, नौबतपुर, गोला रोड अभियंता नगर, बिहटा समेत 11 जगहों पर छापेमारी की थी। इसमें करीब 10.5 लाख नगद, 77 लाख का ब्लैंक चेक, छह संदिग्ध ब्लैंक चेक, जमीन के कागजात, पेन ड्राइव समेत कई सामान बरामद किए थे। रीतलाल यादव पर कई मामले दर्ज हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


जानिए, क्यों पुलिस ने छापेमारी की थी
पुलिस मुख्यालय से एक प्रेस रिलीज जारी किया गया था। इसमें बताया गया कि कि एक बिल्डर के द्वारा खगौल थाना में एक लिखित आवेदन दिया गया है कि ग्राम कोथवा में उनके द्वारा अपार्टमेन्ट निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। इसको लेकर विधायक रीतलाल यादव तथा उनके सहयोगियों ने उनसे रंगदारी की मांग की है। आवेदन में यह भी लिखा है कि साथ में यह धमकी भी दी गई है, जिसके तहत यह कहा गया है कि रुपया नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है।

भाजपा नेता की हत्या के बाद चर्चा में आए
बताया जाता है कि रीतलाल यादव का नाम विवादों और आपराधिक मामलों से जुड़ा रहा है। वर्ष 2003 में भाजपा नेता सत्यनारायण सिन्हा की हत्या के मामले में भी उनका नाम चर्चा में आया था। बाद में सत्यनारायण सिन्हा की पत्नी आशा सिन्हा ने भाजपा से चुनाव लड़ा और विधायक बनीं। फिर 2016 में जेल में रहते हुए भी रीतलाल यादव भी एमएलसी का चुनाव लड़े थे, जिसमें उनकी जीत हुई थी। फिर 2020 में राजद ने उनको टिकट पर दानापुर से विधानसभा चुनाव लड़ाया जिसमें उन्होंने आशा सिन्हा को हराकर विधायक बने।

Trending Videos

Bihar News: RJD MLA Ritlal Yadav surrendered, Bihar Police was searching for him: Patna Police, STF
रीत लाल यादव की पत्नी रिंकू देवी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

राजद विधायक की पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप
पांच दिन पहले ही राजद विधायक रीतलाल यादव की पत्नी रिंकू देवी ने पटना पुलिस और बिहार सरकार पर गंभीर आरोप लगाये थे। उनका कहना है कि बिहार पुलिस मुझे फंसने  की साजिश रची रही है। मेरे घर में AK-47 और AK-56 जैसे हथियार को रखकर मुझे फंसाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले 6 महीने के प्रशासनिक कार्रवाई को देखते हुए मुझे यह भी आशंका है कि मेरे विरोधियो के द्वारा कूटनीति कर के मेरी हत्या भी साजिश की जा रही है।  रिंकू देवी ने कहा है कि 'पुलिस हमारे पति की हत्या करने की नीयत से आई थी।' दानापुर के विधायक रीत लाल यादव की पत्नी रिंकी देवी ने कहा कि 'आतंकवादी या नक्सली के खिलाफ जैसे पुलिस कार्रवाई करती है, वैसे ही हमारे घर पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने घर का कोना-कोना खंगाला। लेकिन कोई अवैध सामान नहीं मिला है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed