फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar Crime: Mukhiya shot dead in Samastipur, sensation in the area news in hindi

Bihar Crime: मुखिया की गोली मारकर हत्या, चुनावी माहौल के बीच समस्तीपुर में बड़ी वारदात

Thu, 25 Sep 2025 10:18 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 25 Sep 2025 10:18 PM IST
सार

Bihar Crime: घटना की सूचना मिलते ही उजियारपुर थाना पुलिस और दलसिंहसराय डीएसपी विवेक कुमार शर्मा दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इधर, वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन
Bihar Crime: Mukhiya shot dead in Samastipur, sensation in the area news in hindi
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के करिहारा पंचायत के मुखिया मनोरंजन गिरी की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, मुखिया मनोरंजन गिरी करिहारा पंचायत से सातनपुर चौक की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पानी टंकी के पास घात लगाए बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाया और सीने में गोली मार दी। गोली लगते ही उनकी मौके पर मौत हो गई।

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही उजियारपुर थाना पुलिस और दलसिंहसराय डीएसपी विवेक कुमार शर्मा दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इधर, वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन


पढ़ें: रांची-आरा व कामाख्या के लिए एक-एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन, बक्सर के लिए भी सुविधा; जानें कहां-कहां रुकेगी

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि करिहारा पंचायत में पिछले कुछ दिनों के भीतर दो-तीन हत्याएं हो चुकी हैं। ऐसे में मुखिया की हत्या को भी उसी सिलसिले से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही हत्या के कारणों और आरोपियों के बारे में स्पष्ट जानकारी दी जाएगी। फिलहाल, इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed