फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Railway: One pair of special trains each for Ranchi-Ara and Kamakhya, facility also available for Buxar

Railway: रांची-आरा व कामाख्या के लिए एक-एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन, बक्सर के लिए भी सुविधा; जानें कहां-कहां रुकेगी

Thu, 25 Sep 2025 08:52 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 25 Sep 2025 08:52 PM IST
सार

Bihar News: रक्सौल और चर्लपल्ली के मध्य चलने वाली गाड़ी सं. 07052/07051 रक्सौल-चर्लपल्ली-रक्सौल स्पेशल का टर्मिनल परिवर्तन किया जा रहा है। यह स्पेशल चर्लपल्ली के बजाए तिरूपती स्टेशन से खुलेगी जिसका विवरण निम्नानुसार है।

विज्ञापन
Railway: One pair of special trains each for Ranchi-Ara and Kamakhya, facility also available for Buxar
स्पेशल ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगामी पर्व-त्यौहार के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर उनकी सुविधा हेतु रेलवे द्वारा कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है । इसी कड़ी में रांची से आरा, जयनगर, पूर्णिया कोर्ट एवं कामाख्या के लिए एक-एक जोड़ी तथा टाटा से बक्सर के लिए एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है जिनका विवरण निम्नानुसार है।
विज्ञापन

 
1. गाड़ी संख्या 08640/08639 रांची-आरा-रांची पूजा स्पेशल- बोकारो, गोमो, कोडरमा, गया, सासाराम के रास्ते रांची और औरा के मध्य गाड़ी संख्या 08640/08639 रांची-आरा-रांची पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। इस स्पेशल का परिचालन रांची से  28.09.2025 से 02.11.2025 तक प्रत्येक रविवार को तथा आरा से 29.09.2025 से 03.11.2025 तक प्रत्येक सोमवार को किया जायेगा। इस गाड़ी में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 01, शयनयान श्रेणी के 07 एवं साधारण श्रेेणी के 06 कोच होंगे । गाड़ी संख्या 08640 रांची-आरा पूजा स्पेशल रांची से 20.45 बजे खुलकर अगले दिन 03.50 बजे गया सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते 09.15 बजे आरा पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 08639 आरा-रांची पूजा स्पेशल आरा से 10.00 बजे खुलकर 13.50 बजे गया जं. सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए अगले दिन 20.45 बजे रांची पहुंचेगी।
विज्ञापन


2. गाड़ी संख्या 08105/08106 रांची-जयनगर-रांची दीपावली छठ स्पेशल- बोकारो, धनबाद, झाझा, किउल, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी के रास्ते रांची और जयनगर के मध्य गाड़ी संख्या 08105/08106 रांची-जयनगर-रांची दीपावली छठ स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। इस स्पेशल का परिचालन रांची से 18.10.2025 से 01.11.2025 तक प्रत्येक शनिवार को तथा जयनगर से 19.10.2025 से 02.11.2025 तक प्रत्येक रविवार को किया जायेगा। इस गाड़ी में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 03, शयनयान श्रेणी के 10 एवं साधारण श्रेेणी के 02 कोच होंगे । गाड़ी संख्या 08105 रांची-जयनगर दीपावली छठ स्पेशल रांची से 21.25 बजे खुलकर अगले दिन 15.15 बजे जयनगर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 08106 जयनगर-रांची दीपावली छठ स्पेशल जयनगर से 16.45 बजे खुलकर अगले दिन 09.15 बजे रांची पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


3. गाड़ी संख्या 08626/08625 रांची-पूर्णिया कोर्ट-रांची दीपावली छठ स्पेशल - बोकारो, धनबाद, आसनसोल, रामपुर हाट, मालदा टाउन, कटिहार  के रास्ते रांची और पूर्णिया कोर्ट के मध्य गाड़ी संख्या 08626/08625 रांची-पूर्णिया कोर्ट-रांची दीपावली छठ स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। इस स्पेशल का परिचालन रांची से 17.10.2025 से 31.10.2025 तक प्रत्येक शुक्रवार को तथा पूर्णिया कोर्ट से 18.10.2025 से 01.11.2025 तक प्रत्येक शनिवार को किया जायेगा।

पढ़ें:  रील्स के फेर में अबतक की सबसे बड़ी घटना; गयाजी में एक साथ नौ लोग डूबे, पांच की हुई मौत

इस गाड़ी में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 03, शयनयान श्रेणी के 10 एवं साधारण श्रेेणी के 02 कोच होंगे। गाड़ी संख्या 08626 रांची-पूर्णिया कोर्ट दीपावली छठ स्पेशल रांची से 18.00 बजे खुलकर 22.00 बजे धनबाद रूकते हुए अगले दिन 11.00 बजे पूर्णिया कोर्ट पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 08625 पूर्णिया कोर्ट-रांची दीपावली छठ स्पेशल पूर्णिया कोर्ट से 12.10 बजे खुलकर अगले दिन  00.25 बजे धनबाद सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए 05.45 बजे रांची पहुंचेगी।

4. गाड़ी संख्या 08621/08622 रांची-कामाख्या-रांची पूजा स्पेशल- बोकारो, धनबाद, झाझा, किउल, न्युू बरौनी, खगड़िया, कटिहार के रास्ते रांची और कामाख्या के मध्य गाड़ी संख्या 08621/08622 रांची-कामाख्या-रांची पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। इस स्पेशल का परिचालन रांची से 27.09.2025 से 01.11.2025 तक प्रत्येक शनिवार को तथा कामाख्या से 29.09.2025 से 03.11.2025 तक प्रत्येक सोमवार को किया जायेगा।

इस गाड़ी में वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का 01, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 06, शयनयान श्रेणी के 04 एवं साधारण श्रेेणी के 05 कोच होंगे। गाड़ी संख्या 08621 रांची-कामाख्या पूजा स्पेशल रांची से 20.10 बजे खुलकर अगले दिन 23.00 बजे कामाख्या पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 08622 कामाख्या-रांची पूजा स्पेशल कामाख्या से 02.00 बजे खुलकर अगले दिन 04.00 बजे रांची पहुंचेगी।

5. गाड़ी संख्या 08183/08184 टाटा-बक्सर-टाटा दीपावली छठ स्पेशल- आसनसोल, झाझा, किउल, पटना के रास्ते टाटा और बक्सर के मध्य गाड़ी संख्या 08183/08184 टाटा-बक्सर-टाटा दीपावली छठ स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। इस स्पेशल का परिचालन टाटा से 17.10.2025 से 31.10.2025 तक प्रत्येक शुक्रवार को तथा बक्सर से 18.10.2025 से 01.11.2025 तक प्रत्येक शनिवार को किया जायेगा। इस गाड़ी में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02, शयनयान श्रेणी के 10 एवं साधारण श्रेेणी के 06 कोच होंगे। गाड़ी संख्या 08183 टाटा-बक्सर दीपावली छठ स्पेशल टाटा से 22.40 बजे खुलकर अगले दिन 10.45 बजे पटना जं. सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते 15.00 बजे बक्सर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 08184 बक्सर-टाटा दीपावली छठ स्पेशल बक्सर से 17.15 बजे खुलकर 19.25 बजे पटना जं. सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए अगले दिन 10.50 बजे टाटा पहुंचेगी।
 
रक्सौल और चर्लपल्ली के मध्य चलने वाली स्पेशल ट्रेन 
रक्सौल और चर्लपल्ली के मध्य चलने वाली गाड़ी सं. 07052/07051 रक्सौल-चर्लपल्ली-रक्सौल स्पेशल का टर्मिनल परिवर्तन किया जा रहा है। यह स्पेशल चर्लपल्ली के बजाए तिरूपती स्टेशन से खुलेगी जिसका विवरण निम्नानुसार है।


दिनांक 27.09.2025 से 29.11.2025 तक खुलने वाली गाड़ी सं. 07051 तिरूपती- रक्सौल स्पेशल तिरूपती से शनिवार को 08.15 बजे खुलकर 21.03 बजे चर्लपल्ली पहुंचेगी तथा यहां से यह स्पेशल 21.05 प्रस्थान कर अपने पूर्व निर्धारित समय एवं ठहराव के अनुसार रूकते हुए सोमवार को 13.30 बजे रक्सौल पहुंचेगी। 

इसी तरह दिनांक 30.09.2025 से 02.12.2025 तक खुलने वाली गाड़ी सं. 07052 रक्सौल-तिरूपती स्पेशल रक्सौल से मंगलवार को 08.30 बजे खुलकर अपने पूर्व निर्धारित समय एवं ठहराव के अनुसार रूकते हुए गुरूवार को 04.00 बजे चर्लपल्ली पहुंचेगी और 04.02 बजे आगे के लिए प्रस्थान कर 18.30 बजे तिरूपती पहुंचेगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed