फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar Crime: Fertilizer seed businessman beaten to death, police recovered pistol

Bihar Crime: पीट-पीटकर खाद बीज व्यवसायी की हत्या, पुलिस ने पिस्टल किया बरामद; एक आरोपी हिरासत में

Wed, 02 Jul 2025 05:19 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 02 Jul 2025 05:19 PM IST
सार

Bihar: घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के कमर से एक देसी पिस्टल भी बरामद की है, जिसकी पुष्टि कुशेश्वरस्थान थानाध्यक्ष अंकित चौधरी ने की है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी रामसकल यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Bihar Crime: Fertilizer seed businessman beaten to death, police recovered pistol
पीट-पीटकर खाद-बीज व्यवसायी की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र अंतर्गत बहेड़ा गांव में एक खाद-बीज व्यवसायी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मदन यादव के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह अपने चचेरे भाई की शादी की तैयारी के सिलसिले में गांव आया हुआ था।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात करीब 30 से 40 लोगों का एक समूह मदन यादव के घर पहुंचा और उसे खींचकर घर से करीब 500 मीटर दूर ले गया। वहां लाठी-डंडों से बेरहमी से उसकी पिटाई की गई। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे कुशेश्वरस्थान सीएचसी पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद डीएमसीएच रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के कमर से एक देसी पिस्टल भी बरामद की है, जिसकी पुष्टि कुशेश्वरस्थान थानाध्यक्ष अंकित चौधरी ने की है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी रामसकल यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के भाई ललित यादव ने बताया कि मदन यादव परिवार सहित कुशेश्वरस्थान बाजार में रहता था और खाद-बीज की दुकान चलाता था। उसके दो बेटे और एक बेटी हैं। परिवार के मुताबिक, मदन मंगलवार को अपने गांव शादी की तैयारी के लिए आया था। तभी गांव के ही शिवधारी यादव, भूपी यादव, रामसकल यादव, लालमोहर यादव सहित करीब 40-50 लोगों ने उस पर हमला कर दिया। परिजनों ने गांव के ही सुजीत कुमार पर हत्या की साजिश में शामिल होने का भी आरोप लगाया है।



पढ़ें: दो टेंपो की टक्कर में छह से ज्यादा लोग हुए घायल, एक की मौत; परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

बताया जा रहा है कि मृतक के पिता लालो यादव और बड़ा भाई हीरा यादव पहले से ही शिक्षक रामाश्रय यादव की हत्या के आरोप में जेल में बंद हैं। गौरतलब है कि जनवरी महीने में एक शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसमें हीरा यादव का नाम लाइनर के तौर पर सामने आया था। पुलिस उस मामले में पहले ही कई आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।कुशेश्वरस्थान थानाध्यक्ष अंकित चौधरी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed