फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Vaishali Bihar News : One youth died and 6 people were injured in a road accident vaishali news bihar news

Bihar News: दो टेंपो की टक्कर में छह से ज्यादा लोग हुए घायल, एक की मौत; परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

Wed, 02 Jul 2025 05:08 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Wed, 02 Jul 2025 05:08 PM IST
सार

Bihar: हादसे के संबंध में बताया गया राजापाकर थाना क्षेत्र अंतर्गत झखराहा में दो अनियंत्रित टेम्पो टकरा गई। दोनों टेंपो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बताया गया कि हाजीपुर की तरफ से डाला बड़ी टेंपो पर ऑक्सीजन लोड करके चालक जंदाहा की तरफ जा रहा था।

विज्ञापन
Vaishali Bihar News : One youth died and 6 people were injured in a road accident vaishali news bihar news
सड़क दुर्घटना में पलटा हुआ टेंपो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली जिला के हाजीपुर जंदाहा मुख्य मार्ग के राजापाकड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत झखराहा के निकट दो अनियंत्रित टेम्पो की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। जबकि टेम्पो सवार आधा दर्जन व्यक्ति गंभीर घायल हो गया। टेम्पो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घायल अवस्था में तरपते देख आसपास के लोग जुट गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने एक युवक को मृत्यु घोषित कर दिया।

विज्ञापन


जबकि सभी घायलों का इलाज किया गया। मृतक नगर थाना क्षेत्र के मेदनी मल पोखरा मोहल्ला निवासी अर्जुन महतो के 17 वर्षीय पुत्र कृष कुमार थे। जबकि घायल मेदनीमल पोखरा मोहल्ला निवासी रामबाबू महतो के 20 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार, महनार थाना क्षेत्र अंतर्गत मकनपुर मोहम्मद जफर इमाम के 21 वर्षीय पुत्र तौसीफ राजा, महिसौर निवासी संजय राय की 35 वर्षीय पत्नी मीना देवी, 17 वर्षीय पुत्री सोनी कुमारी, समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बनबीरा निवासी सुरेंद्र राय की 45 वर्षीय पत्नी शांति देवी एवं अविनाश राय क्या 12 वर्षीय पुत्र प्रियदर्शी राज बताया गया है।
विज्ञापन


पढ़ें: बिहार में पोस्टर पॉलिटिक्स: राजद बोली...'नीतीश के चेहरे पर चुनाव नहीं जीत सकते, इसलिए पीएम मोदी को आगे किया'
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के संबंध में बताया गया राजापाकर थाना क्षेत्र अंतर्गत झखराहा में दो अनियंत्रित टेम्पो टकरा गई। दोनों टेंपो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बताया गया कि हाजीपुर की तरफ से डाला बड़ी टेंपो पर ऑक्सीजन लोड करके चालक जंदाहा की तरफ जा रहा था। वहीं जंदाहा की तरफ से एक टेंपो सवारी लोड करके हाजीपुर की तरफ आ रहा था। इसी दौरान अनियंत्रित होकर दोनों आपस में आमने-सामने टकरा गया। जिसमें एक किशोर की मौत हो गई जबकि टेंपो सवार आधा दर्जन व्यक्ति घायल हो गया। घटना की सूचना पर जुटे स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचा।

जहां डॉक्टर ने किशोर को मृत्यु घोषित कर दिया। मृतक किशोर नगर थाना क्षेत्र का रहने वाला कृष कुमार बताया गया। कृष कुमार अपने चचेरे भाई सूरज कुमार के साथ जंदाहा बुआ के घर गया था। बुआ के घर से वह टेंपो पर सवार होकर हाजीपुर आ रहा था। वहीं मीना देवी अपनी पुत्री सोनी कुमारी के साथ हाजीपुर टेंपो से आ रही थी। हाजीपुर से टेंपो पड़कर पटना जंक्शन जाकर दिल्ली का ट्रेन पकड़ना था। वहीं शांति देवी अपने पोता प्रियदर्शी राज के साथ हाजीपुर आ रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed