फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News Kidnapped girl going for tuition recovered two accused arrested

Darbhanga News: ट्यूशन पढ़ने जा रही अपहृता बरामद, 12 दिन बाद हुई बरामदगी, दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 27 Dec 2023 03:03 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 27 Dec 2023 03:03 PM IST
सार

Darbhanga News: ट्यूशन पढ़ने जा रही अपहृता को पुलिस ने 12 दिन बाद बरामद कर लिया है। वहीं, पुलिस ने दो आरिपियों को गिरफ्तार भी किया है।

विज्ञापन
Darbhanga News Kidnapped girl going for tuition recovered two accused arrested
नगर थाना, दरभंगा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा जिले के नगर थाना क्षेत्र से 12 दिन पहले ट्यूशन पढ़ने जा रही एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया गया था। नगर थाना की पुलिस ने 12 दिन बाद नाबालिग लड़की को बरामद करते हुए दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


घटना 15 दिसंबर को हुई, जब नगर थाना क्षेत्र से नाबालिग लड़की ट्यूशन पढ़ने के लिए निकली थी। काफी देर तक जब वह वापस घर नहीं लौटी तो परिवार वाले काफी खोजबीन करना शुरू किए। तब किसी ने उन्हें बताया कि भगवान दास मुहल्ला के शंकरराम के पुत्र अमन कुमार, गुड्डू राय के पुत्र शिवम कुमार, रमेश भगत के पुत्र हरि भगत के साथ उसे खानकाह चौक की तरफ जाते हुए देखा है। 
विज्ञापन

इसकी जानकारी मिलने के बाद लड़की के पिता ने जब शंकरराम के पिता कपलेस्वर राम और आलोक कुमार के पिता शंकरराम से इस संबंध में बातचीत करने गए तो उन लोगों ने इनके साथ मारपीट और गाली गलौज करने लगे। इसके बाद उनका संदेह और गहरा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने भी जब उन्हें पुत्री की कोई जानकारी नहीं मिली तो नगर थाना में 17 दिसंबर को पांच लोगों के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई। नगर थानाध्यक्ष हरिनारायण सिंह भी इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में एक आरोपी आलोक कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उससे पुलिस गहरी पूछताछ कर लड़की को भी 12 दिन बाद बरामद कर लिया है।


इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष हरिनारायण सिंह ने बताया कि इस मामले में लड़की के पिता ने पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस मामले के एक आरोपी को अमन कुमार को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वहीं, दूसरा मुख्य आरोपी आलोक कुमार को लड़की सहित गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed