{"_id":"5bb5554e867a554f1b136852","slug":"the-murder-of-the-missing-bank-manager-from-sheikhpura-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार के शेखपुरा से अगवा बैंक मैनेजर की हत्या, झारखंड से मिली लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिहार के शेखपुरा से अगवा बैंक मैनेजर की हत्या, झारखंड से मिली लाश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Updated Thu, 04 Oct 2018 05:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के शेखपुरा से अगवा हुए बैंक मैनेजर की हत्या कर दी गई है। उनका शव झारखंड के तिलैया से मिला है। जयवर्धन मध्य बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक थे और कसार शाखा में पदस्थापित थे। मूल रूप से नालंदा जिले के बड़गांव निवासी बैंक मैनेजर पांच दिन पहले शाम को कसार स्थित बैंक शाखा से घर बड़गांव जा रहे थे इसी दौरान बीच रास्ते में अपराधियों ने उन्हें अगवा कर लिया था।
विज्ञापन
इस बीच, बुधवार को उनका शव झारखंड के तिलैया डैम के पास मिला। इस मामले की पुष्टि नालंदा के एसपी ने की है। 27 सितंबर से अगवा बिहार ग्रामीण बैंक मैनेजर जयवर्धन की हत्या अपहरणकर्ताओं ने गोली मारकर की है। एसपी सुधीर कुमार पोरिका ने बताया कि अपहरणकर्ताओं ने जिस दिन बैंक मैनेजर जयवर्धन को अगवा किया था उसी दिन उसकी हत्या कर दी थी और शव को झारखंड के तिलैया डैम में फेंक दिया था।
विज्ञापन
पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार लोगों ने स्वीकार किया है कि उन लोगों ने ही मैनेजर के ही गांव के एक व्यक्ति के कहने पर उसे अगवा कर हत्या की। गिरफ्तार अपहरणकर्ताओं में तीनों नूरसराय और नालंदा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।
विज्ञापन