{"_id":"5b63e87d4f1c1b54638b6235","slug":"jdu-mla-bima-bharti-son-s-found-dead-on-railway-track","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: जेडीयू विधायक के बेटे का शव रेलवे ट्रैक पर मिला, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिहार: जेडीयू विधायक के बेटे का शव रेलवे ट्रैक पर मिला, हत्या की आशंका
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 03 Aug 2018 11:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) की विधायक बीमा भारती के बेटे का शव रेलवे ट्रैक से बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि उसका शव नालंदा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (एनएमसीएच) के सामने वाले रेलवे ट्रैक पर मिला था। घटना ही जानकारी मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। घटना के बारे में पता चलते ही रेलवे के पुलिस महानिदेशक आलोक कुमार और रेल एसपी भी पहुंचे।
विज्ञापन
हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से होगी जांच
मामले पर रेल एसपी का कहना है कि पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों ही एंगल से मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के लिए शव को थोड़ी ही देर में अस्पताल लेकर जाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मामले पर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।
विज्ञापन
परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
मृतक के परिजनों का कहना है कि रुपौली की विधायक के बेटे की हत्या की गई है। विधायक बीमा भारती का भी बेटे की खबर मिलने के बाद से ही रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन