{"_id":"5b4aced34f1c1b58488b4b0e","slug":"bihar-60-year-old-man-was-murdered-after-being-repeatedly-crushed-under-the-wheels-of-an-suv","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: 60 साल के व्यक्ति को एसयूवी से कई बार कुचलकर गुंडों ने की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिहार: 60 साल के व्यक्ति को एसयूवी से कई बार कुचलकर गुंडों ने की हत्या
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 15 Jul 2018 10:10 AM IST
विज्ञापन
बिहार के कैमूर जिले से हैरान करने वाला मामला समाने आया है। यहां कुछ गुंडों ने एक 60 साल के व्यक्ति की एसयूवी गाड़ी से कई बार कुचलकर हत्या कर दी। मामला शनिवार का बताया जा रहा है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि इस हत्या के पीछे का कारण तीन पीढ़ी पुराना जमीन विवाद था। यह जानकारी पुलिस ने दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक बरौली गांव के रहने वाले रमाकांत चौबे और उनकी पत्नी अपने घर की तरफ लौट रहे थे। तभी एक एसयूवी गाड़ी तेज रफ्तार से उनकी तरफ आ गई। उसमें चार व्यक्ति सवार थे। रमाकांत और उनकी पत्नी दोनों ने वहां से भागने की कोशिश की। पत्नी कूदकर पास के खेत में गिर गई जबकि रमाकांत गाड़ी के पहियों के नीचे आ गए।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक महिला ने बताया कि उसके पति को गुंडों ने खींचकर बीच सड़क पर लिटा दिया। वह तब तक जिंदा थे। इसके बाद गुंडे बार-बार उनको गाड़ी के पहियों से कुचलते रहे। उन्होंने ऐसा तब तक किया जब तक उनकी मौत नहीं हो गई।
विज्ञापन
मामले पर भभुआ शहर के एसपी अजय प्रसाद ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही चारों आरोपियों राजेश्वर उर्फ गोधन पांडे, जितेंद्र पांडे, शिव शंकर पांडे और सत्येंद्र पांडे के खिलाफ हत्या के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।