{"_id":"6428948ad03b39ceb2067188","slug":"crime-in-bihar-criminals-looted-gold-worth-40-lakhs-from-a-gold-trader-in-samastipur-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : दुकान बंद कर देर रात जा रहे स्वर्ण व्यापारी से 40 लाख का सोना लूट ले गए बाइक सवार अपराधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : दुकान बंद कर देर रात जा रहे स्वर्ण व्यापारी से 40 लाख का सोना लूट ले गए बाइक सवार अपराधी
Sun, 02 Apr 2023 04:30 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, समस्तीपुर
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sun, 02 Apr 2023 04:30 AM IST
सार
समस्तीपुर में बाइक सवार तीन अपराधियों ने दुकान बंद कर घर लौट रहे स्वर्ण व्यवसाई से करीब 40 लाख रुपए मूल्य का जेवर लूट लिया । घटना सिंघिया थाना क्षेत्र के धनिया बाहा गांव की है। पीड़ित स्वर्ण व्यवसाई ने लूट का आंकड़ा कीमत करीब 40 लाख बताया है।
विज्ञापन
घटना के बाद जमा लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
समस्तीपुर में बाइक सवार तीन अपराधियों ने दुकान बंद कर घर लौट रहे स्वर्ण व्यवसाई से करीब 40 लाख रुपए मूल्य का जेवर लूट लिए। घटना सिंघिया थाना क्षेत्र के धनिया बाहा गांव की है। घटना के संबंध में पीड़ित स्वर्ण व्यवसाई राजा साहू का कहना है कि वह पिपराघाट से अपनी दुकान सुहागन ज्वेलर्स को बंद करके अपने घर हरदिया गांव वापस जा रहे थे। तभी एक बाइक पर सवार तीन लोगों ने उसका पीछा कर धनिया बाहा के पास चलती बाइक से पिस्टल तान कर स्वर्ण कारोबारी को रोक लिया। हथियार दिखा कर अपराधियों ने राजा साहू से जेवर से भरा बैग और पास उनके पास जो कुछ नगदी था, सब छीन लिया।
विज्ञापन
विरोध करने पर घायल किया
राजा साहू ने बताया कि जब वे लूट का विरोध करने लगे तो अपराधियों ने राजा साहू को पिस्तौल के बट से वार कर उन्हें घायल कर दिया। शोरगुल सुनकर तुरंत आसपास के लोग वहां जमा होने लगे। लोगों को वहां इकट्ठा होते देख अपराधी वहां से फरार हो गए। आननफानन में स्थानीय लोगों ने घायल कारोबारी राजा साहू को इलाज के लिए अस्पताल पहुँचाया।
विज्ञापन
40 लाख की हुई है लूट
स्वर्ण व्यवसाई राजा साहू ने बताया कि लूटे गए जेवरातों में करीब 8 ग्राम सोना के अलावा भरना के रूप में रखे गए भारी मात्रा में सोना और चांदी के जेवर भी थे। उन्होंने लूट का आंकड़ा इसकी कीमत करीब 40 लाख बताया है।
विज्ञापन
रेकी की आशंका
स्वर्ण कारोबारी राजा साहू ने आशंका जाहिर करते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि अपराधियों ने लूट से पहले रेकी भी किया है। आगे उन्होंने बताया कि प्रतिदिन अपनी दुकान बंद करने के बाद दुकान का जेवर लेकर घर चले जाते थे और फिर अगले दिन जब वह घर से आते तो पुनः जेवर लेकर घर से दुकान आते थे। घटना को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश पिपरा की ओर फरार हो गए। कारोबारी पिपराघाट से हरदिया गांव लौट रहे थे।
जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही सिंघिया थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और वहां आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगालने हुए छानबीन में जुट गई। वहीँ घायल स्वर्ण व्यवसाई राजा साहू को उपचार के लिए पीएचसी ले जाया गया है।