फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   CPI-M needs half a dozen seats, Kanhaiya gets candidature from Begusarai

महागठबंधन में भाकपा को चाहिए आधा दर्जन सीटें, कन्हैया को मिलेगी बेगूसराय से उम्मीदवारी

Thu, 06 Sep 2018 05:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पटना
अमर उजाला ब्यूरो, पटना Updated Thu, 06 Sep 2018 05:18 AM IST
विज्ञापन
CPI-M needs half a dozen seats, Kanhaiya gets candidature from Begusarai
कन्हैया कुमार
वर्ष 2019 के आम चुनाव के लिए वाम दलों ने बिहार की कई सीटों पर अपनी दावेदारी पेश की है। भाकपा को महागठबंधन में पांच सीटें चाहिए। उसने जिन सीटों पर दावा किया है उनमें बिहार की बेंगूसराय, मधुबनी, मोतिहारी, खगड़िया, बांका, गया या जमुई सीट शामिल है। वहीं भाकपा माले ने अलग से पांच सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


भाकपा के राज्य सचिव सत्यनारायण सिंह ने जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार के चुनाव लड़ने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि कन्हैया का चुनाव लड़ना तय है। वाम दलों के सभी घटकों ने इस मसले पर अपनी सहमति जता दी है। उन्होंने कहा कि वाम दलों के सभी घटकों के साथ साथ इस मसले पर राजद और कांग्रेस की भी सहमति मिली है। उन्होंने बताया कि राजग के खिलाफ तेजस्वी यादव और कन्हैया कुमार स्टार प्रचारक होंगे। इसे लेकर राजद और कांग्रेस से बात हो रही है। बिहार में राजद विपक्ष की धुरी है और हम सभी मिलकर चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि कन्हैया कुमार के बेंगूसराय सीट से चुनाव लड़ने की खबरें सामने आ रही थीं। कन्हैया मूलत: बेंगूसराय के रहने वाले हैं। उनका घर बेंगूसराय के बीहट गांव में है जो तेघरा विधानसभा क्षेत्र का हिस्सा है। तेघरा को कभी मिनी मास्को कहा जाता था। सन 1962 के बाद से 2010 तक यह सीट भाकपा के कब्जे में रही। कन्हैया खुद भूमिहार जाति से हैं जिसका दबदबा इस सीट पर शुरू से रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed