{"_id":"62d016562e15041611766e0c","slug":"controversy-on-bihar-patna-ssp-ms-dhillon-statement-comparing-pfi-training-module-to-rss-bjp-asks-for-resignation-or-apology-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: 'संघ की शाखा की तरह ही होती थी पीएफआई की ट्रेनिंग', पटना एसएसपी के बयान पर भड़की भाजपा, मांगा इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: 'संघ की शाखा की तरह ही होती थी पीएफआई की ट्रेनिंग', पटना एसएसपी के बयान पर भड़की भाजपा, मांगा इस्तीफा
Thu, 14 Jul 2022 09:39 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Thu, 14 Jul 2022 09:39 PM IST
सार
भाजपा पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश भाजपा प्रवक्ता निखिल आनंद ने सख्त टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि आईएएस और आईपीएस अधिकारियों को राजनीति और वैचारिक प्रभाव से ऊपर माना जाता है। इसलिए पटना एसएसपी का बयान शर्मनाक है। इसकी निंदा होनी चाहिए।
विज्ञापन
पटना के एसएसपी एमएस ढिल्लों।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के पटना में स्थित फुलवारीशरीफ में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के दफ्तर पर पुलिस ने गुरुवार को छापेमारी के बाद कई बड़े खुलासे किए हैं। हालांकि, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पटना एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों कुछ ऐसा बयान दे गए, जो कि अब विवादों में है। दरअसल, उन्होंने पीएफआई के ट्रेनिंग मॉड्यूल की जानकारी देते हुए कहा था कि इनका तरीका बिल्कुल आरएसएस की शाखा की तरह था। अब इस पर भाजपा ने ढिल्लों को चेतावनी दी है कि वे या तो बयान पर माफी मांगें या पद से इस्तीफा दे दें।
विज्ञापन
प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या था एसएसपी का पूरा बयान?
पटना के एसएसपी ने पीएफआई दफ्तर पर छापों को लेकर मीडिया से बातचीत के दौरान कहा था- "इसका जो मोडस था कि ये लोग, जैसे शाखा होती है, आरएसएस अपनी शाखा ऑर्गेनाइज करते हैं, और लाठी की ट्रेनिंग देते हैं, उसी तरह से ये लोग शारीरिक शिक्षा के नाम पर युवाओं को प्रशिक्षण दे रहे थे। उसी के साथ अपना एजेंडा और प्रोपेगेंडा के जरिए युवकों का ब्रेनवाश कर रहे थे।"
विज्ञापन
एसएसपी के बयान पर भाजपा की क्या प्रतिक्रिया?
एसएसपी के इसी बयान को लेकर भाजपा ने उन पर निशाना साधा है। भाजपा पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश भाजपा प्रवक्ता निखिल आनंद ने सख्त टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि आईएएस और आईपीएस अधिकारियों को राजनीति और वैचारिक प्रभाव से ऊपर माना जाता है। पटना एसएसपी का पीएफआई की आरएसएस से तुलना करने वाला बयान शर्मनाक है। इसकी निंदा होनी चाहिए। इन अधिकारियों के पास कोई पूर्वाग्रह और पूर्वकल्पित धारणा नहीं होनी चाहिए। वे माफी मांगे और राजनीति करना है तो इस्तीफा दें।"
विज्ञापन
पीएफआई से जुड़े दो लोगों की हुई गिरफ्तारी
गौरतलब है कि बिहार पुलिस ने पटना के फुलवारीशरीफ इलाके से चरमपंथी संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के साथ संबंधों के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार करते हुए ‘‘भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल आतंकी मॉड्यूल’’ का भंडाफोड़ करने का दावा किया है। फुलवारी शरीफ के अपर पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने बताया था कि बुधवार देर रात झारखंड के सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी मोहम्मद जलालुद्दीन और अतहर परवेज को गिरफ्तार किया गया। आरोपी पीएफआई से जुड़े हैं।’’ उन्होंने यह भी जानकारी दी थी कि जलालुद्दीन पहले स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) से जुड़ा था।
26 लोगों को किया नामजद
एसएसपी ढिल्लो ने बताया कि इस्लामिक कट्टरपंथ के बारे में गुप्त सूचना के आधार पर फुलवारी शरीफ में छापा मारा गया था। यहां पर करीब 26 लोग शारीरिक तौर पर प्रशिक्षण ले रहे थे, जिनको नामजद कर लिया गया है। एसएसपी के अनुसार, इनका प्रशिक्षण संघ की शाखा की तरह था, जैसे लाठियों से प्रशिक्षण करना। यह लोगों को ब्रेनवॉश कर रहे थे। यहां पर जांच के दौरान देश की सुरक्षा व अखंडता से संबंधित सामग्री बरामद हुई। इनमें से कुछ लोग केरल, तमिलनाडु से थे, जबकि कुछ बिहार से ही थे।