{"_id":"59aa1e7e4f1c1b3e738b4cbf","slug":"congress-legislative-party-in-bihar-is-on-the-verge-of-split-14-party-mlas","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: टूट की कगार पर कांग्रेस, नीतीश कुमार की JDU में शामिल हो सकते हैं 14 बागी MLA","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: टूट की कगार पर कांग्रेस, नीतीश कुमार की JDU में शामिल हो सकते हैं 14 बागी MLA
amarujala.com- Presented By- अभिषेक तिवारी
Updated Sat, 02 Sep 2017 12:19 PM IST
विज्ञापन
split in bihar congress
- फोटो : toi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। राज्य में कांग्रेस पार्टी को अपने अस्तित्व के लिए लगातार जूझना पड़ रहा है। यहां कांग्रेस के 14 विधायकों ने पार्टी को अपने बागी तेवर दिखा दिए हैं। इन विधायकों के राज्य के सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सत्ताधारी पार्टी जेडीयू में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक कांग्रेस के इन 14 विधायकों ने अपना एक अनौचारिक समूह बना लिया है। इन्हें अपनी विधायकी बनाए रखने के लिए अपने गुट में पार्टी के 4 और विधायकों के शामिल होने का इंतजार है क्योंकि विधायकी कायम रखने के लिए दो-तिहाई आंकड़े होना जरूरी होता है। बताते चलें कि बिहार में कांग्रेस पार्टी के 27 विधायक हैं। इसलिए पार्टी के 18 विधायकों का साथ होना जरूरी होता है जिससे उनकी विधायकी पार्टी से हटने के बाद भी बनी रह सके।
पढ़ें- IT विभाग ने भेजा लालू यादव को नोटिस, पूछा- महारैली का पैसा कहां से आया?
विज्ञापन
वहीं बिहार में पार्टी में पक रही इस खिचड़ी से बेखबर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राज्य के नेताओं को खूब लताड़ लगाई हैं। इसके अलावा कांग्रेस ने राज्य की सत्ताधारी पार्टी के जेडीयू के चीफ सीएम नीतीश कुमार पर पार्टी के विधायकों को पद का लालच देकर अपने पाले में खींचने का आरोप लगाया है।
सूत्रों की माने तो बिहार में जेडीयू और आरजेडी महागठबंधन टूटने के बाद नीतीश कुमार के बीजेपी के साथ हाथ मिलाकर दोबारा सरकार बनाने से कांग्रेस फूट के आसार पैदा हो गए थे। बताया जा रहा है कि विधायकों में तभी से असंतोष की स्थिति बनी हुई थी।