फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Complaint filed in Bihar court against Congress Leader Digvijaya Singh

विवादास्पद बयान को लेकर दिग्विजय सिंह के खिलाफ बिहार में मामला दर्ज, 13 सितंबर को सुनवाई

Tue, 03 Sep 2019 05:37 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: Gaurav Pandey Updated Tue, 03 Sep 2019 05:37 PM IST
विज्ञापन
Complaint filed in Bihar court against Congress Leader Digvijaya Singh
दिग्विजय सिंह (फाइल फोटो)

बिहार के मुजफ्फरपुर की एक अदालत में वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ उनके एक विवादास्पद बयान को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा था कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के लिए मुसलमानों से ज्यादा गैर मुसलमान जासूसी कर रहे हैं।

विज्ञापन


इस मामले में अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने मुजफ्फरपुर के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सूर्यकांत त्रिपाठी की अदालत में याचिका दायर की है। सुधीर कुमार ने याचिका दायर करते हुए कहा, 'मैं खुद एक हिंदू हूं और दिग्विजय सिंह का इस बयान ने मेरी भावनाओं को आहत किया है।' अदालत इस मामले की सुनवाई 13 सितंबर को करेगा।
विज्ञापन


ओझा ने यह याचिका भारतीय दंड संहिता की धारा 153 (दंगा करने के इरादे से उकसाना), धारा 295 (धार्मिक भावनाओं को आहत करने के इरादे से दुर्भावनापूर्ण कार्य), धारा 504 (शांति भंग करने के इरादे से अपमान) और धारा 506 ( आपराधिक धमकी) के तहत दाखिल की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने कथित रूप से पिछले सप्ताह मध्यप्रदेश के भिंड में कहा था, 'आईएसआई के लिए मुसलमानों से ज्यादा गैर मुसलमान जासूसी कर रहे हैं।' मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने भारतीय जनता पार्टी और बजरंग दल का नाम लेते हुए कहा था कि उन्हें लगता है कि ये संगठन पाकिस्तानी एजेंसी द्वारा वित्त पोषित हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed